उत्तराखंड: कोरोना के 457 नए मामले, दो मरीजों की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के कोरोना के मामलों में कमी आई है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 457 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि दो मरीजों की मौत हुई है। शनिवार को देहरादून जिले में 193 , हरिद्वार में 88, पिथौरागढ़ में 34, पौड़ी में 27, उधमसिंह नगर में 24, उत्तरकाशी में 23, टिहरी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के कोरोना के मामलों में कमी आई है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 457 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि दो मरीजों की मौत हुई है।
शनिवार को देहरादून जिले में 193 , हरिद्वार में 88, पिथौरागढ़ में 34, पौड़ी में 27, उधमसिंह नगर में 24, उत्तरकाशी में 23, टिहरी व अल्मोड़ा में 7-7, चंपावत में 6,चमोली में 4, बागेश्वर से 2 व रुद्रप्रयाग से 1 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। एम्स ऋषिकेश व दून मेडिकल कालेज एक-एक कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ा। जबकि राज्य में 1348 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। राज्य में कोरोना के 6512 सक्रिय मामले हैं। इधर रिकवरी रेट 87.93 प्रतिशत पहुंच गया है।
प्रदेश में तीसरी लहर के दौरान मरने वालों की संख्या 227 हो गई है। नैनीताल जिले में शनिवार को 31 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं 475 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 124 रह गई है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मरीजों के संपर्क में है। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि डीआरडीओ के कोविड हॉस्पिटल में 3 मरीज भर्ती हैं।
