कानपुर: चालान से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगा फर्राटा भर रहे वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। चालान से बचने के लिए कुछ वाहन स्वामियों ने नायाब तरीका खोजा है। वह फर्जी नंबर प्लेट लगाकर फर्राटा भर रहे हैं। इनमें दो पहिया वाहन, ऑटो-टेंपो व ट्रक शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना शुरू कर दिया है। 34 वाहनों की सूची बनाकर पुलिस इनके मालिकों …

कानपुर। चालान से बचने के लिए कुछ वाहन स्वामियों ने नायाब तरीका खोजा है। वह फर्जी नंबर प्लेट लगाकर फर्राटा भर रहे हैं। इनमें दो पहिया वाहन, ऑटो-टेंपो व ट्रक शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना शुरू कर दिया है। 34 वाहनों की सूची बनाकर पुलिस इनके मालिकों की तलाश कर रही है।

सूची में सभी प्रकार के दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया और ट्रक भी शामिल हैं। कुछ समय पहले ट्रैफिक पुलिस ने गलत चालान होने की शिकायत पर पीएसी मोड़ के पास एक मौरंग लदा ट्रक पकड़ा था। इसमें टेंपो का नंबर पड़ा था। ट्रैफिक पुलिस की सूचना पर नौबस्ता के आशा नगर गल्लामंडी निवासी श्रीराम सविता ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने चार्जशीट भी लगा दी है।

वहीं दूसरे मामले में एक बुजुर्ग के टेंपो के नंबर पर ऑटो चलने की बात चालान होने पर सामने आई थी। जांच में सामने आया कि वह ऑटो नरोना से उन्नाव के बीच चल रहा था। टेंपो मालिक ने ऑटो चालक को पकडने के लिए कैंट थाना क्षेत्र में उसे रोका था। इस दौरान चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया था। वाहन स्वामी ने तहरीर दी थी, लेकिन कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी और उसे लावारिस में दाखिल कर दिया था। तीसरे मामले में एक बाइक पर कार का नंबर होने की बात सामने आई है। जिसकी तलाश की जा रही है। ट्रेस होने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

फर्जी नंबर प्लेट लगा वाहन चलाने वालों की तलाश जारी है। ऐसे 34 वाहनों को चिह्नि्त करके उनकी सूची बनाई गई है। इसे सभी टीआई और टीएसआई को दे दिया गया है…राहुल मिठास, एडीसीपी ट्रैफिक।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: निर्दलीय उम्मीदवार ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों को पीटा, गिरफ्तार

संबंधित समाचार