लखनऊ: कांग्रेस, सपा, बसपा समेत कई दलों के नेता भाजपा में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कई दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई की समक्ष भाजपा की सदस्यता लेने वालों में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल पल्लवी …

लखनऊ। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कई दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई की समक्ष भाजपा की सदस्यता लेने वालों में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह के अलावा बांदा के सपा नेता दिनेश बोस और औरैया की मधु पांडेय प्रमुख हैं।

भाजपा मुख्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में शनिवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी लोगों का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित व सह प्रभारी हिमांशु दुबे भी उपस्थित रहें। सभी नवागन्तुकों का भाज पा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने कहा कि भाजपा 2022 में 2017 के नतीजे दोहराएगी।

उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की नीति से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन-जन की आत्मनिर्भरता से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ जुड़ने के लिए आप सभी का अभिनंदन है। आप सभी जिला स्तर पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जुड़कर फिर एक बार भाजपा सरकार और अबकी बार फिर 300 पार के लक्ष्य को लेकर कार्य करिये

ये लोग हुए भाजपा में शामिल 

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह (लखनऊ), सपा के दिनेश बोस (बांदा), मधु पाण्डेय (औरैया), सुभाष चन्द्र कोरी (प्रतापगढ़), चारू मिश्रा (लखनऊ), चन्द्र शेखर सिंह (बस्ती), क्रिश्चियन कम्युनिटी कानपुर की अध्यक्ष सिन्ड्रेला कुमार, मो. कमाल (लखनऊ), अनुराग श्रीवास्तव (अम्बेडकर नगर), लता बंसल (मुरादाबाद) । इसके अलावा क्रिश्चियन वेल्फेयर एण्ड डेवलपमेंट सोसायटी के महामंत्री विन्सेन्ट क्राउदर ने अपने संगठन का समर्थन पत्र भाजपा को  सौंपा।

यह भी पढ़ें: अपराधियों को टिकट देने में मुलायम से भी आगे निकले अखिलेश: महेंद्र नाथ पांडे

संबंधित समाचार