बरेली: कर्नाटक में हिजाव मामले पर चुप है सरकार- वारिश पठान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के अंतिम दिनों में सभी पार्टियों ने प्रचार-प्रसार के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने बिथरी चैनपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा हिजाब मामले …

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के अंतिम दिनों में सभी पार्टियों ने प्रचार-प्रसार के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने बिथरी चैनपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा हिजाब मामले में अभी तक चुप्पी साधे हुए है। वहीं उन्होंने अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा। बिथरी चैनपुर विधानसभा से उम्मीदवार तौफीक प्रधान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुसलमानों पर हो रहे जुल्म को लेकर लोगों को जागरूक करें।

वारिश पठान ने कहा कि कर्नाटक में जो हमारी बहनों को हिजाब को लेकर मामला चल रहा है उसको लेकर सरकार अभी तक कुछ नहीं बोल रही है। सिर्फ ओवैसी ही उनके समर्थन में बोल रहे हैं। वहीं अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि वह सिर्फ मुसलमानों को वोट लेकर उन्हे धोखा देते हैं।

ये भी  पढ़ें-

कानपुर: चालान से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगा फर्राटा भर रहे वाहन

संबंधित समाचार