बुलंदशहर में लिंटर गिरने से 32 मजदूर दबे, चार की हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के शिकारपुर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से 32 मजदूर घायल हो गये जिनमें चार की हालत चिंताजनक बनी हुयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि शिकारपुर कस्बे में बारसा खम्बा पर सभासद जमशेद अली के निर्माणाधीन बिल्डिंग का आज शाम लेंटर …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के शिकारपुर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से 32 मजदूर घायल हो गये जिनमें चार की हालत चिंताजनक बनी हुयी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि शिकारपुर कस्बे में बारसा खम्बा पर सभासद जमशेद अली के निर्माणाधीन बिल्डिंग का आज शाम लेंटर पड़ रहा था कि तभी लेंटर की शटरिंग की बल्लियां असंतुलित हो कर नीचे गिर गई।

इस दौरान वहां काम कर रहे 32 मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिनमें चार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी को हायर मेडिकल सेंटर भेज दिया गया है। मौके पर प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें: इटावा: राजनीतिक दलों के प्रेरणास्रोत बने स्वर्गीय महेंद्र सिंह राजपूत, लोधी वोट के लिए राजनेता फोटो के सहारे मांग रहे वोट

संबंधित समाचार