लखनऊ: कार में जबरन बिठाकर रईसजादों ने राहगीर को पीटकर किया अधमरा
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। पर राजधानी में बेखौफ मनचले पुलिस को ताक पर रखकर उधमबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बीबीडी थानांतर्गत मटियारी का है, जहां नशे में धुत कार सवार रईसजादों ने शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। पर राजधानी में बेखौफ मनचले पुलिस को ताक पर रखकर उधमबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बीबीडी थानांतर्गत मटियारी का है, जहां नशे में धुत कार सवार रईसजादों ने शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को जबरन पीछे से टक्कर मारकर चोटिल कर दिया।
पीड़ित ने अज्ञात कार चालक पर दर्ज कराया केस
जब युवक ने विरोध किया तो मनचले जबरन उन्हें कार में बिठाकर सूनसान जगह ले गये और मारपीट कर अधमरा कर दिया। पीड़ित युवक पपनामऊ गांव निवासी शोभित यादव ने अज्ञात कार चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बीबीडी के थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है, घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खोजा जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके।
