लखनऊ: टीईटी पेपर लीक करने वाला 25 हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2021 की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में यूपी एसटीएफ ने शनिवार को गौतमबुद्धनगर जिले के सूरजपुर थानांतर्गत दुर्गा टॉकीज गोलचक्कर के पास से छापेमारी करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त बलराम उर्फ बब्लू मुजफ्फर नगर के बुढ़ान थानांतर्गत शाहडब्बर का रहने वाला है। बलराम पर 25 हजार …
लखनऊ। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2021 की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में यूपी एसटीएफ ने शनिवार को गौतमबुद्धनगर जिले के सूरजपुर थानांतर्गत दुर्गा टॉकीज गोलचक्कर के पास से छापेमारी करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त बलराम उर्फ बब्लू मुजफ्फर नगर के बुढ़ान थानांतर्गत शाहडब्बर का रहने वाला है। बलराम पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।
बीएड द्वितीय वर्ष का छात्र है आरोपी बलराम
बलराम ने बताया कि वह बीएड द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसने वर्ष 2016 में मुजफ्फर नगर में स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू किया था। इसमें प्रतियोगी परीक्षाएं कराने की लैब थी। इसके बाद वर्ष 2020 में हरिद्वार में भी 250 कंप्यूटर्स की लैब खोली। बाद में उसने टीईटी परीखा में धांधली का काम शुरू कर दिया। इसमें बड़ौत निवासी राहुल चौधरी व किरठल निवासी फिरोज भी शामिल थे।
