मैनपुरी: करहल में भतीजे अखिलेश यादव के लिये चाचा शिवपाल ने मांगे वोट
मैनपुरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को अपने भतीजे एवं समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिये करहल विधानसभा क्षेत्र में वोट मांगे। भाजपा सरकार में हर वर्ग को उठानी पड़ रही परेशानी सपा गठबंधन में शामिल शिवपाल अपनी परंपरागत सीट जसवंतनगर से सपा के चुनाव चिन्ह के साथ …
मैनपुरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को अपने भतीजे एवं समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिये करहल विधानसभा क्षेत्र में वोट मांगे।
भाजपा सरकार में हर वर्ग को उठानी पड़ रही परेशानी
सपा गठबंधन में शामिल शिवपाल अपनी परंपरागत सीट जसवंतनगर से सपा के चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर महिलाओं, नौजवानों और किसानों की भलाई के लिए काम होगा। मधन खेरिया में आयोजित सभा में शिवपाल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों और नौजवानों को बहुत तकलीफ उठानी पड़ रही है।
किसानों की फसल छुट्टा जानवरों से नहीं बच रही है। बाजार में उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। पढ़े लिखे नौजवानों को ना तो नौकरी मिल रही है और ना ही रोजगार उपलब्ध है। समाजवादी सरकार बनने पर एक कानून बना कर हर परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होने कहा कि करहल समाजवादियों का मजबूत घर है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और करहल विधानसभा क्षेत्र की रिश्तों की चर्चा करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को रिकार्ड मतों से जिताने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: कल से 72 घंटे घने कोहरे की जद में होगा प्रदेश, फिर से बढ़ेगी ठंडक
