बरेली: दिग्गज रंगकर्मी निखारेंगे युवा कलाकारों का हुनर
बरेली,अमृत विचार। एसआरएमएस रिद्धिमा में शनिवार को 24 हफ्ते की थिएटर वर्कशॉप आरंभ हुई। पहले दिन वरिष्ठ रंगकर्मी व अभिनेता डा. सईद आलम ने युवाओं को अभिनय का प्रशिक्षण देने के साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल, थिंकिंग स्किल्स, राइटिंग स्किल्स के गुर भी सिखाए। इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति ने सभी …
बरेली,अमृत विचार। एसआरएमएस रिद्धिमा में शनिवार को 24 हफ्ते की थिएटर वर्कशॉप आरंभ हुई। पहले दिन वरिष्ठ रंगकर्मी व अभिनेता डा. सईद आलम ने युवाओं को अभिनय का प्रशिक्षण देने के साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल, थिंकिंग स्किल्स, राइटिंग स्किल्स के गुर भी सिखाए।
इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि इस कार्यशाला से आप बहुत कुछ सीखेंगे जो भविष्य में आपको एक बेहतर कलाकार बनने में काम आएगा। सेंटर इंचार्ज आशीष कुमार ने बताया कि 24 हफ्तों तक चलने वाली इस वर्कशाप में प्रत्येक सप्ताह दो दिन शनिवार और रविवार को अभिनय के क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले युवाओं के मार्गदर्शन करना है।
यहां थिएटर जगत से जुड़े डा. सईद आलम, अखिलेश नारायण, काजल सूरी, जय सिंह, मानव मेहरा, संजय बिष्ट और अरुण सैनी जैसे नामी रंगकर्मी रिद्धिमा के विद्यार्थियों को अभिनय की बारीकियां सिखाएंगे। कार्यशाला के दौरान रिद्धिमा गुरु और रंगकर्मी विनायक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
प्रोजेक्ट रिस्क को कम करने के बताएं गुर
श्री राम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा शनिवार को इफेक्टिव प्रोजेक्ट रिस्क मैनेजमेंट विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के विशेष अतिथि और मुख्य वक्ता मनीष त्यागी, रिलीज ओनर एबीबी, बैंगलोर थे। जोकि कंप्यूटर साइंस क्षेत्र में 26 साल के अनुभव के साथ अनुभवी पेशेवर हैं।
वेबिनार का शुभारंभ विभागाध्यक्ष इं हीरेश कुमार गुप्ता के द्वारा विशेष अतिथि और मुख्य वक्ता, सभी शिक्षकों और प्रतिभागियों के स्वागत से हुआ। उसके उपरांत श्री सतीश मेकले जी ने विषय के बारे में बताया तत्पश्चात डॉ. प्रभाकर गुप्ता ( डीन एकेडेमिक्स ) ने इफेक्टिव प्रोजेक्ट रिस्क मैनेजमेंट विषय पर अपने विचार व्यक्त किये।
उन्होंने बताया कि मनीष त्यागी जी ने प्रोजेक्ट में रिस्क आने के कारणों के बारे में विस्तार से बताया तथा प्रोजेक्ट में उत्पन्न रिस्क को कैसे प्रभाव पूर्ण तरीके से कम किया जा सकता है। वेबिनार में श्री राम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बरेली श्री राम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च बरेली सहित प्रदेश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
नुक्कड़ नाटक कर किया जागरूक
श्री राम मूर्ति कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विभिन्न कक्षाओं के छात्र एवं छात्राओं द्वारा विभिन्न राईस मिल धौरा टांडा में कम्यूनिटी पोस्टिंग के दौरान चावल मिल की प्रक्रिया में होने वाले खतरे एवं दुर्घटनाओं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मिल के सभी मजदूर वर्ग शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन अनीस चन्द्ररन एवं शहबाज खान सहायक प्रोफेसर के मार्गदर्शन में छात्रों ने व्यावसायिक खतरे एवं उनकी रोकथाम के उपाय का नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
