बरेली: आज यहां से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
बरेली,अमृत विचार। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि बहेड़ी-118 विधानसभा क्षेत्र के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति, मीरगंज-119 की राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज, भोजीपुरा-120 की भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा, नवाबगंज 121 की नवीन उपमंडी स्थल नवाबगंज, फरीदपुर-122 की सीएम इंटर कॉलेज फरीदपुर पार्टियां रवाना होंगी। इसके साथ बिथरी चैनपुर 123, बरेली …
बरेली,अमृत विचार। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि बहेड़ी-118 विधानसभा क्षेत्र के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति, मीरगंज-119 की राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज, भोजीपुरा-120 की भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा, नवाबगंज 121 की नवीन उपमंडी स्थल नवाबगंज, फरीदपुर-122 की सीएम इंटर कॉलेज फरीदपुर पार्टियां रवाना होंगी। इसके साथ बिथरी चैनपुर 123, बरेली शहर-124 और कैंट-125 की बरेली कॉलेज बरेली और आंवला-126 की सुभाष इंटर कॉलेज आंवला से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
जनपद में कुल इतने हैं मतदेय स्थल
विधानसभा मतदान केंद्र मतदेय स्थल
बहेड़ी 285 442
मीरगंज 249 431
भोजीपुरा 260 454
नवाबगंज 242 409
फरीदपुर 241 390
बिथरी चैनपुर 264 467
शहर 109 449
बरेली कैंट 95 383
आंवला 210 379
कुल- 1955 3804
