मुरादाबाद : गन्ना तौल इंचार्ज ने किसान को पीटा, दी जान से मारने की धमकी
मुरादाबाद, अमृत विचार। सेंटर पर गन्ना तुलवाने गए किसान को तौल इंचार्ज ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी। किसान ने एक कुंतल गन्ना कम बताने का विरोध किया था। पीड़ित ने थाने में शिकायत की मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब किसान ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी बबलू कुमार ने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सेंटर पर गन्ना तुलवाने गए किसान को तौल इंचार्ज ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी। किसान ने एक कुंतल गन्ना कम बताने का विरोध किया था। पीड़ित ने थाने में शिकायत की मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब किसान ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी बबलू कुमार ने डिलारी पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
डिलारी थानाक्षेत्र के गांव मुडिया मोहिउद्दीनपुर निवासी मोहम्मद कलीम किसान हैं। वह छह फरवरी को गांव में स्थित सेंटर पर गन्ना तुलवाने गया था। तौल इंचार्ज ने गन्ने की ट्राली का वजन 28 कुंतल 40 किलोग्राम बताया। किसान ने अपनी ट्राली को इससे पहले धर्मकांटे पर चेक कराया था। वहां गन्ने का वजन साढ़े 29 किलोग्राम बताया था। पीड़ित ने गन्ना कम बताने की शिकायत तौल इंचार्ज से की। इस पर तोल इंचार्ज भड़क गया। विरोध करने पर तौल इंचार्ज ने किसान को पीटना शुरू कर दिया। हंगामा होने पर मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने किसी तरह उसे बचाया।
घायल किसान ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और थाने में तहरीर भी दी। लेकिन पुलिस ने शुगर मिल के दवाब में तोल इंचार्ज के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। त
