वैलेंटाइन डे पर गुलाब हुआ और सुर्ख…100 रुपए तक जा सकता है रेड रोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। वैलेंटाइन डे वीक यानी प्यार वाला सप्ताह। यह वो दिन होते हैं, जो आपके रिश्ते को और खूबसूरत बनाते हैं। प्यार का इजहार करना हो या किसी का दिल जीतना हो, फूल सबसे खूबसूरत जरिया होता है। इसी वजह से वैलेंटाइंस वीक से पहले ₹10 में बिकने वाला लाल गुलाब अभी लगभग 30 से …

लखनऊ। वैलेंटाइन डे वीक यानी प्यार वाला सप्ताह। यह वो दिन होते हैं, जो आपके रिश्ते को और खूबसूरत बनाते हैं। प्यार का इजहार करना हो या किसी का दिल जीतना हो, फूल सबसे खूबसूरत जरिया होता है। इसी वजह से वैलेंटाइंस वीक से पहले ₹10 में बिकने वाला लाल गुलाब अभी लगभग 30 से 50 रुपए में है लेकिन वैलेंटाइंस डे पर या 100 या उससे अधिक तक में भी बिक सकता है।

पहले ₹10 में था लाल गुलाब

चौक के फूल विक्रेता सदाफ खान बताते हैं कि इस बार पिछले 2 सालों के बाद मंडी में थोड़ी रौनक लौटी है लेकिन यह पहले की तरह नहीं है। बस ऊपर वाले की मेहरबानी बनी रहे। अभी लाल गुलाब फुटकर में ₹30 में बिक रहा है। वेलेंटाइन वीक से पहले इसकी कीमत ₹10 प्रति गुलाब थी।

आज और कल इसकी कीमत में और उछाल भी आ सकता है। यही गुलाब का रेट ₹100 से भी अधिक तक जा सकता है। बाकी गुलदस्ते ₹100 से लेकर ₹350 तक बिक रहे हैं। कस्टमर जितने पैसे खर्च करने को तैयार होते हैं, हम उस हिसाब से गुलदस्ता बनाकर दे देते हैं। पिंक ऑरेंज गुलाब की कीमत ₹50 प्रति पीस है।

वैलेंटाइन डे पर इतना महंगा हो सकता है गुलाब

  • रेड रोज 60 से 70 या ₹100 प्रति पीस
  • ऑरेंज रोज 80 से ₹100 प्रति पीस
  • येलो रोज 90 से ₹110 प्रति पीस
  • पिंक रोज 100 से ₹120 प्रति पीस
  • वाइट रोज ₹80 प्रति पीस
  • गुलदस्ता 100 से लेकर ₹1000 तक
  • बास्केट गुलदस्ता 300 से ₹500 तक

बता दें, एरिया के हिसाब से अलग अलग हो सकते हैं गुलाब के दाम

चौक में फूलों की दुकान लगाने वाले शुभम यादव बताते हैं कि लाल गुलाब का रेट अभी 50 से 60 रुपए है। कल यही गुलाब 70 से 80 रुपए तक बिक सकता है। अब यह मंडी पर निर्भर करेगी की रेट क्या है। वहीं, पत्रकारपुरम इलाके में फूल बेच रहे देव कहते हैं कि पिंक गुलाब ₹60 में है। वैलेंटाइन डे पर या 80 से ₹100 प्रति पीस भी हो सकता है। इसके अलावा लाल गुलाब भी ₹100 तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें:-टाटा मोटर्स को उम्मीद, 3-5 साल में कंपनी की कुल बिक्री में सीएनजी का हाेगा 20 फीसदी हिस्सा

संबंधित समाचार