अलायंस एयर की बिक्री के लिए अगले वित्त वर्ष में रुचि पत्र निकालेगी सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकार अलायंस एयर की बिक्री प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रही है और इसके लिए रुचि पत्र (ईओआई) अगले वित्त वर्ष में निकाला जाएगा। अलायंस एयर पूर्ववर्ती राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया की अनुषंगी है। एक अधिकारी ने कहा कि, हमारे पास एयर इंडिया की अनुषंगियों की बिक्री के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी …

नई दिल्ली। सरकार अलायंस एयर की बिक्री प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रही है और इसके लिए रुचि पत्र (ईओआई) अगले वित्त वर्ष में निकाला जाएगा। अलायंस एयर पूर्ववर्ती राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया की अनुषंगी है। एक अधिकारी ने कहा कि, हमारे पास एयर इंडिया की अनुषंगियों की बिक्री के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी पहले से है। हम ग्राउंड हैंडलिंग इकाई की बिक्री के लिए ईओआई अगले वित्त वर्ष में निकालेंगे।

फिलहाल एयर इंडिया की चार अनुषंगियां एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि. (एआईएटीएसएल), एयरलाइन अलायड सर्विसेज लि. (एएएसएल) या अलायंस एयर, एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लि. (एआईईएसएल) और होटल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (एचसीआई) विशेष इकाई एयर इंडिया एसेट्स होल्डिंग लि. (एआईएएचएल) के पास है। इस इकाई का गठन 2019 में कर्ज के बोझ से दबी एयर इंडिया की गैर-प्रमुख संपत्तियों को रखने के लिए किया गया था। उल्लेखनीय है कि सरकार ने एयर इंडिया का स्वामित्व पिछले महीने टाटा समूह को हस्तांतरित कर दिया है।

अधिकारी ने बताया कि अभी यह तय किया जाना है कि इन अनुषंगियों के निजीकरण के लिए एयर इंडिया विशेष वैकल्पिक व्यवस्था (एआईएसएएम) का इस्तेमाल किया जाए या केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश की वैकल्पिक व्यवस्था को प्रयोग में लाया जाए। एआईएसएएम के प्रमुख गृह मंत्री हैं। इसमें वित्त मंत्री, वाणिज्य मंत्री और नागर विमानन मंत्री शामिल हैं। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश की वैकल्पिक व्यवस्था में सड़क परिवहन और राजामार्ग मंत्री, वित्त मंत्री और वाणिज्य और उद्योग मंत्री शामिल हैं।

 इसे भी पढ़ें-

टाटा मोटर्स को उम्मीद, 3-5 साल में कंपनी की कुल बिक्री में सीएनजी का हाेगा 20 फीसदी हिस्सा

 

 

संबंधित समाचार