मुरादाबाद : पति की पिटाई से आहत महिला ने खाया जहर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पति की पिटाई से नाराज महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे टीएमयू में भर्ती कराया। यहां रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव कोंडरी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पति की पिटाई से नाराज महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे टीएमयू में भर्ती कराया। यहां रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव कोंडरी की है। यहां रहने वाला राजन पत्थर की ठेकेदारी करता है। चार साल पहले उसका विवाह असमोली थाना क्षेत्र के गांव बेला की मिलक निवासी 27 वर्षीया कुसुम के साथ हुआ था। शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया था।

आरोप है कि राजन ने कुसुम की पिटाई कर दी थी। इसी से आहत होकर कुसुम ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने कुसुम को गंभीर हालत में टीएमयू में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पाक बड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कर्ज में डूबे किसान ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

संबंधित समाचार