Kiss Day 2022 : ना आप कुछ कहना, ना हम कुछ कहेंगे…यूं करें हाल-ए-दिल बयां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेलेंटाइन वीक में किस डे सबसे रोमांटिक और खूबसूरत दिन होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को किस करके अपने रिश्ते की गहराई को बयां करते हैं। कहते हैं किसी भी व्यक्ति के प्रति हमारे प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए किस सबसे प्रभावी तरीका होता है। पार्टनर को किए गए हर किस की …

वेलेंटाइन वीक में किस डे सबसे रोमांटिक और खूबसूरत दिन होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को किस करके अपने रिश्ते की गहराई को बयां करते हैं। कहते हैं किसी भी व्यक्ति के प्रति हमारे प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए किस सबसे प्रभावी तरीका होता है। पार्टनर को किए गए हर किस की अपनी अलग कहानी होती है। वेलेंटाइन वीक का छठवां दिन 13 फरवरी को किस डे के रूप में मनाया जाता है। तो चलिए हम आपको किस डे के खास मौके पर अलग-अलग तरह के किस ( Kiss) के मायने बताते हैं।

होंठों पर किस
लिप किस किसी जुनून को दर्शाता है। ये प्यार को जताने का बेहतरीन तरीका है। होठों पर किया गया किस पार्टनर के आपके करीब आने की चाहत को बयां करता है।

गालों पर किस 
गाल पर किस करने से प्यार झलकता है। इसके अलावा, गाल पर किस आकर्षण का भी प्रतीक है। अक्सर बहुत ज्यादा प्यार आने पर लोग अपने पार्टनर के गालों पर किस करना पसंद करते हैं।

कानों पर किस-
सेक्सुअल इंटेंशन को जताने के लिए कान पर किस करते हैं। हालांकि इसका प्रभाव पूरी तरह किस करने वाले के इरादे पर निर्भर करता है।

हाथों पर किस
किसी के प्रति अपनी पसंद का इजहार करने के लिए हाथों पर किस कर सकते हैं। इसके अलावा इसे विश्वास का भी प्रतीक समझा है। पार्टनर को खास और अलग फील कराने के लिए भी लोग उनके हाथ पर किस करते हैं।

माथे पर किस
माथे पर किया हुआ किस पार्टनर के प्रति जुड़ाव को दर्शाता है। अक्सर लोग इमोशनल मोमेंट पर इसे करना पसंद करते हैं। माथे पर किस से कोई इंसान सामने वाले को ये संदेश देता है कि वो हर मुश्किल घड़ी में उसके साथ खड़ा है, ताकि पार्टनर खुद को अकेला ना समझे।

फ्लाइंग किस
फ्लाइंग किस अक्सर अलविदा या गुड लक कहने के उद्देश्य से किया जाता है। फ्लाइंग किस भी रिश्ते को मजबूत बनाने में काफी कारगर होती है। एक फ्लाइंग किस लोगों की यादों में लंबे समय तक बना रहता है।

इन मैसेज के जरिए आप अपने पार्टनर को दिल का हाल बता सकते हैं…

मोहब्बत के रंग में डूबी शाम हो,
एक नई शुरुआत का पैगाम हो,
मिले तेरे होंठ मेरे होठों से ऐसे,
जैसे मेरे होंठ तेरे और तेरे होंठ मेरे नाम हो।
Happy Kiss Day

मेरे इश्क का अफसाना भी है,
इसमें प्यार का खजाना भी है
चाहते हैं आपसे एक किस मांगना,
आज तो मांगने का बहाना भी है
Happy Kiss Day

जब आती है याद आपकी,
करके आंखें बंद, आपको मिस कर लेते हैं।
रोज मुलाकात हो नहीं पाती,
इसलिए ख्यालों में ही आपको किस कर लेते हैं।
Happy Kiss Day

प्यार का मौसम है, थोड़ा इश्क ही कर लो।
अगर है मोहब्बत, तो बाहों में भर लो।
चलो मेरे संग, सपनों की दुनिया घूम लो।
रोज हम चूमा करते हैं, आज तुम किस कर लो।
Happy Kiss Day

ना आप कुछ कहना, ना हम कुछ कहेंगे
आप भी चुप रहना, हम भी चुप रहेंगे
एक दूसरे को अपनी बाहों में भरेंगे
फिर एक प्यारी सी किस करेंगे।
Happy Kiss Day

किस डे का इतिहास
किस-डे का इतिहास दिलचस्प है। किस का इसका प्रचालन लगभग 6 वीं शताब्दी के आसपास हुआ था। कहा जाता है कि 6 वीं शताब्दी में फ़्रांस में प्यार को जताने के लिए डांस का सहारा लिया जाता था और जब डांस खत्म होता था तो लोग एक-दूसरे को किस करके प्यार जताते थे। धीरे-धीरे ये प्रचालन काफी चला और बाद में इसे किस-डे माना जाने लगा।

ये भी पढ़ें : Hug Day 2022 : लग जा गले कि फिर ये हसीं रात . . . प्यार की झप्पी देकर रिश्तों को करें मजबूत

संबंधित समाचार