रायबरेलीः वायरल पोस्टर पर अदिति सिंह ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस ने की घिनौनी हरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। पूर्व सदर विधायक अदिति सिंह ने वायरल पोस्टर पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि हार की बौखालहट से कांग्रेस ने घिनौनी हरकत की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि एक बड़े मीडिया हाउस ने कांग्रेस पार्टी के इशारे पर बहुत ही वाहयात तस्वीर को मुझ से जोड़कर ट्विटर हैंडल …

रायबरेली। पूर्व सदर विधायक अदिति सिंह ने वायरल पोस्टर पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि हार की बौखालहट से कांग्रेस ने घिनौनी हरकत की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि एक बड़े मीडिया हाउस ने कांग्रेस पार्टी के इशारे पर बहुत ही वाहयात तस्वीर को मुझ से जोड़कर ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया था जिसकी जानकारी मुझे मेरे समर्थकों के द्वारा प्राप्त हुई थी।

अदिति सिंह ने बताया कि राजनीति में कांग्रेस पार्टी इतनी गिर जाएगी उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। बताया कि जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी बेटियों के लिए स्लोगन बना रखी है लड़की हूं लड़ सकती हूं तो यही है लड़कियों का सम्मान और स्लोगन का अर्थ ,लड़कियों का जिस तरह से कांगेस पार्टी सम्मान कर रही है इस तस्वीर के उसका छुपा चेहरा सामने आ गया है। आदिती सिंह ने कहा जिस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद महिला हो और उनकी पार्टी इस तरह का अपमान करें यह पार्टी की विशेषता को दर्शाता है।

अदिति ने बताया कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने मेरे पति पर टिकट को लेकर दबाव बनाया था कि अगर आपको टिकट चाहिए तो आपको अपनी पत्नी का विरोध करना पड़ेगा जिस पर मेरे पति ने विरोध जताया और उसी देश में उन्होंने पार्टी से टिकट भी नहीं दिया लेकिन कांग्रेस की इस गंदी कोशिशों से आज पर्दा उठ गया है कांग्रेस की असलियत जनता के सामने आ चुकी है और आगामी 23 तारीख को जनता कांग्रेस पार्टी को जवाब देगी।

यह भी पढ़ें:-अमरिंदर सिंह की बेटी ने जताया भरोसा, कहा-मेरे पिता फिर से जीतेंगे चुनाव

संबंधित समाचार