यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, कहा- सपा गठबंधन सरकार में बदलेगी पुलिस की सूरत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर सपा गठबंधन की सरकार बनने पर पुलिस सुधार करने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट में लिखा की समाजवादी पार्टी गठबंधन के सत्ता में आने पर पुलिस की सूरत बदलेंगे। सपा-गठबंधन सरकार में बदलेगी पुलिस-कल्याण की …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर सपा गठबंधन की सरकार बनने पर पुलिस सुधार करने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट में लिखा की समाजवादी पार्टी गठबंधन के सत्ता में आने पर पुलिस की सूरत बदलेंगे।

बता दें, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर वादा किया कि सरकार में आने पर हम पुरानी पेंशन बहाली करेंगे। पुलिस कर्मियों को मोबाइल रिचार्ज और साइकिल भत्ता दिया जाएगा। पुलिस कर्मियों को सप्ताह में 1 दिन का अवकाश दिया जाएगा साथ ही वर्दी व पौष्टिक आहार भत्ता भी बनाया जाएगा।

अखिलेश ने मकान किराया भत्ते की समीक्षा करने का वादा करने के साथ ही खाली पड़े पदों पर प्रमोशन की बात कही है। उन्होंने गृह जनपद के नजदीकी मंडल में अनुकंपा पर नियुक्ति का वादा किया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के सिलसिले में रविवार को हाथरस, कासगंज, एटा और फिरोजाबाद के दौरे पर हैं। जहां पर वह कई सभाओं को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें:-पुलिस फोर्स को मॉडर्न बनाएगी मोदी सरकार, कैबिनेट ने मंजूर किए 26275 करोड़ रुपये

संबंधित समाचार