रायबरेलीः अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, अधेड़ की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। डलमऊ कस्बा स्थित दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर वापस जा रहे साइकिल सवार अधेड़ को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया जहां पर घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे …

रायबरेली। डलमऊ कस्बा स्थित दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर वापस जा रहे साइकिल सवार अधेड़ को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया जहां पर घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही घायल अधेड़ ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोडासी ग्राम निवासी रामलाल निर्मल 55 वर्ष डलमऊ कस्बे में लॉन्ड्री की दुकान खोल रखा था जहां से बीती शाम को दुकान बंद करके साइकिल से अपने घर वापस जा रहा था। तभी डलमऊ-लालगंज मार्ग पर आफताब नगर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना आसपास के लोगों ने डलमऊ पुलिस को दी जिस के बाद मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया गया। जहां पर घायल रामलाल निर्मल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े- धोखाधड़ी केस में शिल्पा संग उनकी मां और बहन के खिलाफ समन जारी

संबंधित समाचार