हरदोई: खुशियों पर लगी नज़र, बारात से पहले हुई दूल्हे की हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बारात से पांच दिन पहले ही युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपने ताऊ के साले की शादी में शामिल होने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बताते हैं कि कछौना थाने के …

हरदोई। बारात से पांच दिन पहले ही युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपने ताऊ के साले की शादी में शामिल होने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

बताते हैं कि कछौना थाने के कलौली गांव निवासी 20 वर्षीय अमित शनिवार के दिन अपने ताऊ रामदुलारे के साले मुकेश की शादी में शामिल होने के लिए माधौगज गया हुआ था। जहां से देर रात वह बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था।

बताया गया है कि इसी बीच रास्ते में मल्लावां कोतवाली इलाके के नयागांव के पास तेज़ रफ़्तार में आ रही किसी गाड़ी ने उसे टक्कर मारते हुए रौद दिया। इस तरह हुए हादसे मे ज़ख़्मी हुए अमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इसका पता होते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्ज़े में कर लिया। घर वालों के मुताबिक मुकेश की बारात कोतवाली शहर के अस्यौली गांव से तय थी। बारात 16 फरवरी को जानी थी। लेकिन इससे पहले ही हुए हादसे ने सारी खुशियां छीन ली। इसका पता चलते ही मुकेश के घर वालों मे कोहराम मच गया। पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल करने मे जुट गई।

यह भी पढ़े-लता मंगेशकर की याद में सलमान खान ने गाया ‘लग जा गले’ गाना, फैंस बोले ‘क्या खूब’

संबंधित समाचार