रामपुर: मंडी समिति में लगी कर्मचारियों की भीड़, दोपहर बाद पोलिग पार्टिया हुई रवाना
रामपुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के लिए मंडी समिति में चुनावी कर्मियों की सात बजे से ही भीड़ लगनी शुरु हो गई। दोपहर में सभी पोलिग पार्टियों ने बसों से अपने अपने क्षेत्रों की ओर जाना शुरुकर दिया। सोमवार को वोटिग होनी है। पांच विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को मतदान है। इसको देखते हुए रविवार …
रामपुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के लिए मंडी समिति में चुनावी कर्मियों की सात बजे से ही भीड़ लगनी शुरु हो गई। दोपहर में सभी पोलिग पार्टियों ने बसों से अपने अपने क्षेत्रों की ओर जाना शुरुकर दिया। सोमवार को वोटिग होनी है।
पांच विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को मतदान है। इसको देखते हुए रविवार की सुबह से मंडी समिति में पोलिंग पार्टियों की भीड़ लगनी शुरु हो गई।चुनाव में लगे कर्मचारियों का आना शुरु हो गया।मंडी समिति में चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। दोपहर के बाद सभी कर्मचारी अपने अपने सामान के साथ बसों से रवाना हो गए।इस दौरान डीएम से लेकर सभी अधिकारी समय-समय पर मंडी का निरीक्षण करते रहे। शाम तक पोलिग पार्टिया रवाना होती रही।
