हरदोई: खरीदारी करने गए युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला, मचा हड़कंप
हरदोई। घर से खरीददारी करने के लिए पाली जाने की बात कह कर निकले युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ पाया गया। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। उधर उसकी तलाश कर रहे भाई को पुलिस ने हादसे में मौत होने की खबर दी। इसके बाद युवक की पहचान उसके फोटो …
हरदोई। घर से खरीददारी करने के लिए पाली जाने की बात कह कर निकले युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ पाया गया। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। उधर उसकी तलाश कर रहे भाई को पुलिस ने हादसे में मौत होने की खबर दी। इसके बाद युवक की पहचान उसके फोटो से की गई। फिलहाल पुलिस मामले जांच की जा रही है।
बताते चलें कि शाहाबाद कोतवाली इलाके के मुरीदापुर गांव निवासी 35 वर्षीय सुग्रीव पुत्र दीनानाथ दो दिन पहले घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए घर से पाली जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। इसी बीच पाली थाने के दनियापुर गांव के पास उसकी हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले लिया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।
इधर रविवार को सुग्रीव का भाई धनीराम उसकी तलाश करते हुए पाली थाने पहुंचा। जहां पर उसे पुलिस ने दनियापुर गांव के पास शव मिलने के बारे में बताया। धनीराम ने सुग्रीव का फ़ोटो भी दिखाया। फोटो से शव की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
धनीराम के मुताबिक उसका भाई मेहनत-मज़दूरी करता था। वह अपने अलावा पत्नी रामगुनी और एक बेटे व तीन बेटियों का पेट पाल रहा था। पुलिस की बात पर यकीन किया जाए तो सुग्रीव किसी सड़क हादसे का शिकार हुआ। मामले की छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी पर प्रियंका का पलटवार, कहा- मैं अपने भाई के लिये अपनी जान दे दूंगी…
