IPL Auction 2022 : CSK ने शिवम दुबे को 4 करोड़ में खरीदा, इंग्लैंड के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने लियाम लिविंगस्टोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की मेगा नीलामी का आज दूसरा दिन है। बेंगलुरु के होटल आईटीसी गार्डेनिया में बाकी बचे खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है। दूसरे दिन की नीलामी से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहिए अमृत विचार के साथ… ये भी पढ़ें : ऑक्शन में दूसरे दिन इन खिलाड़ियों पर …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की मेगा नीलामी का आज दूसरा दिन है। बेंगलुरु के होटल आईटीसी गार्डेनिया में बाकी बचे खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है। दूसरे दिन की नीलामी से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहिए अमृत विचार के साथ…

ये भी पढ़ें : ऑक्शन में दूसरे दिन इन खिलाड़ियों पर हो रही पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन बेंगलुरु में जारी है। बोली लगा रही 10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 150 से अधिक खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे हैं, जिन्हें पहले दिन 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। उन पर बोली लगाने के लिए नीता अंबानी की मुंबई और गुजरात के बीच लंबी होड़ चली थी। दूसरे दिन इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन 10 से ज्यादा करोड़ में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने। उनको खरीदने के लिए पंजाब और हैदराबाद के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली।

Image

गुजरात को अभी भी विकेटकीपर की तलाश
ऑक्शन अब अपने आखिरी दौर में पहुंचने लगा है, अब उन खिलाड़ियों की बोली लगेगी जिनके नाम टीम द्वारा दिए जाएंगे। खास बात ये है कि इतने लंबे राउंड के बाद भी गुजरात टाइटन्स ने अभी तक कोई विकेटकीपर नहीं खरीदा है। गुजरात के पर्स में अभी भी 8.75 करोड़ रुपये बचे हैं। गुजरात को अपना स्क्वॉड पूरा करने के लिए 18 खिलाड़ी चाहिए और वे 17 खरीद चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक 14 ही खिलाड़ी खरीदे हैं।

  • वेस्टइंडीज़ के अल्जारी जोसेफ को गुजरात टाइटन्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया है, जबकि रिले मेरेडिथ को मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ रुपये में खरीदा है। केन रिचर्डसन, राहुल बुद्धि, इवेन्स को किसी टीम ने नहीं खरीदा है।
  • ऑक्शन का एक और राउंड शुरू हो गया है और मार्टिन गुप्टिल को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। न्यूजीलैंड के सुपरस्टार मार्टिन गुप्टिल लंबे वक्त तक नंबर एक टी-20 बल्लेबाज रहे थे। भारत के पवन नेगी, बेन कटिंग,रोस्टन चेज़ को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है।
  • प्रशांत सोलंकी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. इसी के साथ अब पांच मिनट का ब्रेक हुआ है, जिसके बाद ऑक्शन फिर शुरू होगा।

टिम डेविड को मुंबई इंडियंस ने खरीदा
पाकिस्तान सुपर लीग में धमाल मचाने वाले टिम डेविड को मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया। पाकिस्तान सुपर लीग में टिम डेविड ने कई ऐसी पारियां खेलीं, जिसमें उन्होंने छक्कों की बरसात की। वहीं प्रशांत सोलंकी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

Image

जोफ्रा आर्चर हुए मुंबई इंडियंस के
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के लिए जबरदस्त बोली लगाई गई है। दो करोड़ के बेस प्राइस वाले जोफ्रा आर्चर के लिए मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग देखने को मिली। अंत में मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपये में बाजी मार ली और जोफ्रा आर्चर को अपने साथ कर लिया। खास बात ये भी है कि जोफ्रा आर्चर इस साल आईपीएल नहीं खेलेंगे, वह 2023 से ही जुड़ पाएंगे।

106 खिलाड़ियों की बोली लगना बाकी
आईपीएल ऑक्शन में 106 खिलाड़ियों की बोली लगना अभी बाकी है, ये वो खिलाड़ी हैं जो कल या आज नहीं बिक पाए हैं और टीमों ने इनके नाम दोबारा लिस्ट में लाने की अपील की थी।

  • घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले एन. तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने 1.70 करोड़ में खरीदा
  • भारत को अंडर-19 वर्ल्डकप जिताने वाले कप्तान यश ढुल के लिए भी ऑक्शन में बोली लगी। 20 लाख रुपये से शुरू हुई बोली में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने अपनी रुचि दिखाई। अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • लंच के बाद एक बार फिर ऑक्शन की शुरुआत हुई है, अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों का लिस्ट इसी सेशन में है। ऑलराउंडर ललित यादव को 65 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है। रिपल पटेल को 20 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर रिंकू सिंह को 55 लाख रुपये में खरीद लिया है, जबकि मनन वोहरा को 20 लाख रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा है। रिकी भुई का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था, लेकिन उन्हें भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर रिंकू सिंह को 55 लाख रुपये में खरीद लिया है, जबकि मनन वोहरा को 20 लाख रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा है। रिकी भुई का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था, लेकिन उन्हें भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है।
  • अंडर-19 खिलाड़ियों का सेट अब खुल गया है और पहली बोली विराट सिंह की लगी जिन्हें किसी ने नहीं खरीदा। हिम्मत सिंह, सचिन बेबी, हरनूर सिंह, हिमांशु राणा को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है।
  • न्यूजीलैंड के ईश सोढी, भारत के पीयूष चावला, कर्ण शर्मा को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। स्पिनर्स के इस सेट में सिर्फ कुछ ही खिलाड़ियों को खरीदा गया है।
  • आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले स्टार भारतीय ऑलराउंडर राज बावा को पंजाब किंग्स ने दो करोड़ रुपए में खरीदा।
  • युवा स्टार यश दयाल के लिए भी ऑक्शन में टीमों ने दिलचस्पी दिखाई। 20 लाख रुपये से शुरू हुई उनकी बोली लगातार बढ़ती गई। गुजरात टाइटन्स ने अंत में 3.20 करोड़ रुपये में यश दयाल को खरीद लिया है।

एक नजर…
खलील अहमद- 5.25 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
दुष्मंता चमीरा- 2 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
चेतन सकारिया- 4.20 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
संदीप शर्मा- 50 लाख, पंजाब किंग्स
नवदीप सैनी- 2.60 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
जयदेव उनादकट- 1.30 करोड़, मुंबई इंडियंस
मयंक मार्केंडय- 65 लाख, मुंबई इंडियंस
शहबाज़ नदीम- 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स
महेश तिकसाना- 70 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स

जयदेव उनादकट को मुंबई ने खरीदा
टीम इंडिया के बॉलर नवदीप सैनी को राजस्थान रॉयल्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. पिछले सीजन में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले थे। जयदेव उनादकट को मुंबई इंडियंस ने 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा है।

पंजाब किंग्स ने  चेतन सकारिया को 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा
श्रीलंका के दुष्मंता चमीरा को लखनऊ ने दो करोड़ रुपये में खरीद लिया है, युवा बॉलर चेतन सकारिया के लिए ऑक्शन में जबरदस्त होड़ देखने को मिली। 50 लाख रुपये से शुरू हुई चेतन सकारिया के लिए बोली में दिल्ली, राजस्थान और पंजाब की टीम ने बोली लगाई। अंत में पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया है।

ईशांत शर्मा भी रहे अनसॉल्ड
टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर ईशांत शर्मा को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। ईशांत शर्मा लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और टीम इंडिया में भी उनकी जगह पर सवाल खड़े हो रहे हैं, ऐसे में अब उन्हें यहां भी कोई खरीददार नहीं मिला है।

डु प्लेसिस का फैंस के लिए संदेश

ईशांत शर्मा भी रहे अनसॉल्ड
टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर ईशांत शर्मा को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। ईशांत शर्मा लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और टीम इंडिया में भी उनकी जगह पर सवाल खड़े हो रहे हैं, ऐसे में अब उन्हें यहां भी कोई खरीददार नहीं मिला है।

एमएस धोनी के साथ खेलेंगे शिवम दुबे
युवा प्लेयर शिवम दुबे के लिए ऑक्शन के दूसरे दिन जबरदस्त जंग देखने को मिली। 50 लाख के बेस प्राइस से शुरू हुई लड़ाई पहले पंजाब, लखनऊ में थी। लेकिन बाद में चेन्नई सुपर किंग्स ने एंट्री मारी और 4 करोड़ रुपये में शिवम दुबे को उन्होंने खरीद लिया।

Image

पंजाब के लिए खेलेंगे ओडिएन स्मिथ
वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ छक्के बरसाने वाले वेस्टइंडीज़ के ऑलराउंडर ओडिएन स्मिथ पर पैसों की बरसात हो गई है। एक करोड़ के बेस प्राइस से शुरू हुई बोली में पंजाब, हैदराबाद ने जमकर दिलचस्पी दिखाई। इसी के साथ पंजाब किंग्स ने 6 करोड़ रुपये में ओडिएन स्मिथ को खरीद लिया।

11.50 करोड़ रुपये में बिके लियम लिविंगस्टोन
एक करोड़ के बेस प्राइस वाले लियम लिविंगस्टोन के लिए टीमों में जबरदस्त जंग देखने को मिली है। पंजाब, हैदराबाद, गुजरात ने लियम के लिए बोली लगाई है। इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टोन ने लगातार टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। एक करोड़ के बेस प्राइस से शुरू हुई ये बोली देखते ही देखते 10 करोड़ तक पहुंच गई। कई टीमों ने सोचने का वक्त लिया और अंत में लियम लिविंगस्टोन को 11.50 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया। अब लिविंगस्टोन इंग्लैंड के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने गए है।

पंजाब के लिए खेलेंगे ओडिएन स्मिथ
वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ छक्के बरसाने वाले वेस्टइंडीज़ के ऑलराउंडर ओडिएन स्मिथ पर पैसों की बरसात हो गई है। एक करोड़ के बेस प्राइस से शुरू हुई बोली में पंजाब, हैदराबाद ने जमकर दिलचस्पी दिखाई। इसी के साथ पंजाब किंग्स ने 6 करोड़ रुपये में ओडिएन स्मिथ को खरीद लिया।

दिल्ली ने मनदीप सिंह को 1.10 करोड़ में खरीदा
50 लाख के बेस प्राइस वाले मनदीप सिंह को 1.10 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। उनके लिए लखनऊ और दिल्ली ने बोली लगाई थी। पिछले साल पंजाब से खेलते हुए मनदीप की सैलरी 1.40 करोड़ रुपए थी।

इन खिलाड़ियों को नहीं नहीं खरीदा
दूसरे दिन ऑक्शन ने शुरुआत में ही चौंका दिया है, चेतेश्वर पुजारा, इयॉन मोर्गन, डेविड मलान को किसी टीम ने नहीं खरीदा है। जबकि ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्डकप जिताने वाले कप्तान एरोन फिंच को भी किसी ने नहीं खरीदा है।

एक करोड़ रुपये में बिके अजिंक्य रहाणे
टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक करोड़ रुपये में खरीद लिया है। रहाणे का यही बेस प्राइस था, इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ थे। वहीं मनदीप सिंह को 1.10 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है।

एडन मार्करम को हैदराबाद ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा
दूसरे दिन की पहली बोली साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम की है, उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। सनराइजर्स हैदराबाद ने एडन को 2.6 करोड़ रुपये में खरीद लिया है, हैदराबाद ने बोली की इस रेस में मुंबई और पंजाब को मात दी है। वे पिछले सीजन में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे।

चारु शर्मा ही करवा रहे हैं दूसरे दिन का ऑक्शन
आईपीएल के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन की शुरुआत हो गई है। पहले दिन 74 खिलाड़ी बिके थे, दूसरे दिन 125 से ज्यादा खिलाड़ियों के बिकने की उम्मीद है। चारू शर्मा ही दूसरे दिन भी नीलामीकर्ता हैं। पहले दिन ह्यूज एडमीड्स ऑक्शन करवाते हुए स्टेज से गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

दूसरे दिन की नीलामी के लिए टीमें तैयार

सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 प्लेयर्स को खरीदा
1. निकोलस पूरन- 10.75 करोड़
2. वॉशिंगटन सुंदर- 8.75 करोड़
3. राहुल त्रिपाठी- 8.50 करोड़
4. अभिषेक शर्मा- 6.50 करोड़
5. भुवनेश्वर कुमार- 4.20 करोड़
6. टी. नटराजन- 4 करोड़
7. कार्तिक त्यागी- 4 करोड़
8. प्रियम गर्ग- 20 लाख
9. श्रेयस गोपाल- 75 लाख
10. जगदीश सुचिथ- 20 लाख
रिटेन किए हुए खिलाड़ी
11. केन विलियमसन- 14 करोड़
12. अब्दुल समद- 4 करोड़
13. उमरान मलिक- 4 करोड़

लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीदे 8 खिलाड़ी
1. आवेश खान- 10 करोड़
2. जेसन होल्डर- 8.75 करोड़
3. क्रुणाल पंड्या- 8.25 करोड़
4. मार्क वुड- 7.50 करोड़
5. क्विंटन डिकॉक- 6.75 करोड़
6. दीपक हुड्डा- 5.75 करोड़
7. मनीष पांडे- 4.60 करोड़
8. अंकित राजपूत- 50 लाख
ड्राफ्ट किए गए खिलाड़ी
9. केएल राहुल- 17 करोड़
10. मार्कस स्टोइनिस- 9.2 करोड़
11. रवि बिश्नोई- 4 करोड़

गुजरात की स्थिति
1. लॉकी फर्ग्यूसन- 10 करोड़
2. राहुल तेवतिया- 9 करोड़
3. मोहम्मद शमी- 6.25 करोड़
4. आर साई किशोर- 3 करोड़
5. अभिनव मनोहर- 2.60 करोड़
6. जेसन रॉय- 2 करोड़
7. नूर अहमद- 30 लाख
ड्राफ्ट किए हुए खिलाड़ी
8. हार्दिक पंड्या- 15 करोड़
9. राशिद खान- 15 करोड़
10. शुभमन गिल- 8 करोड़

पंजाब किंग्स का हाल
1. कैगिसो रबाडा- 9.25 करोड़
2. शाहरुख खान- 9 करोड़
3. शिखर धवन- 8.25 करोड़
4. जॉनी बेयरस्टो- 6.75 करोड़
5. राहुल चाहर- 5.25 करोड़
6. हरप्रीत बरार- 3.80 करोड़
7. प्रभसिमरन सिंह- 60 लाख
8. ईशान पोरेल- 25 लाख
9. जितेश शर्मा- 20 लाख
रिटेन किए हुए खिलाड़ी
10. मयंक अग्रवाल- 12 करोड़
11. अर्शदीप सिंह- 4 करोड़

राजस्थान रॉयल्स की स्थिति
1. प्रसिद्ध कृष्णा – 10 करोड़
2 .शिमरॉन हेटमेयर- 8 करोड़
3. ट्रेंट बोल्ट- 8 करोड़
4. देवदत्त पडिक्कल- 7.75 करोड़
5. युजवेंद्र चहल- 6.50 करोड़
6. रविचंद्रन अश्विन- 5 करोड़
7. रियान पराग- 3.80 करोड़
8. केसी करियप्पा- 30 लाख
रिटेन किए हुए खिलाड़ी
9. संजू सैमसन- 14 करोड़
10. जोस बटलर- 10 करोड़
11. यशस्वी जायसवाल- 4 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति
1. श्रेयस अय्यर- 12.25 करोड़
2. नीतीश राणा- 8 करोड़
3. पैट कमिंस- 7.25 करोड़
4. शिवम मावी- 7.25 करोड़
5. शेल्डन जैक्सन- 60 लाख
रिटेन किए गए खिलाड़ी
6. आंद्रे रसेल- 12 करोड़
7. वरुण चक्रवर्ती- 8 करोड़
8. वेंकटेश अय्यर- 8 करोड़
9. सुनील नरेन- 6 करोड़

मुंबई इंडियंस ने खरीदे 4 प्लेयर्स
मुंबई इंडियंस (पर्स में बचे- 29.45 करोड़)
1. ईशान किशन- 15.25 करोड़
2. डेवाल्ड ब्रेविस- 3 करोड़
3. मुरुगन अश्विन- 1.60 करोड़
4. बासिल थम्पी- 30 लाख
रिटेन किए हुए खिलाड़ी
5. रोहित शर्मा- 16 करोड़
6. जसप्रीत बुमराह- 12 करोड़
7. सूर्यकुमार यादव- 12करोड़
8. कीरोन पोलार्ड- 6 करोड़

 

संबंधित समाचार