बरेली: मतदान से पहले वोटों को लेकर मारपीट, परिवार के सभी लोगों को पीटा, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मतदान होने में अभी कुछ घंटे बाकी है। मगर इससे पहले ही वोटों को लेकर मारपीट के मामले सामने आने लगे है। इज्जतनगर इलाके में में वोट डालने को लेकर मारपीट हो गई। अपने चहेते प्रत्याशी को वोट करने को लेकर कुछ दबंगों ने इलाके की तीन महिलाओं समेत चार लोगों को …

बरेली, अमृत विचार। मतदान होने में अभी कुछ घंटे बाकी है। मगर इससे पहले ही वोटों को लेकर मारपीट के मामले सामने आने लगे है। इज्जतनगर इलाके में में वोट डालने को लेकर मारपीट हो गई। अपने चहेते प्रत्याशी को वोट करने को लेकर कुछ दबंगों ने इलाके की तीन महिलाओं समेत चार लोगों को जमकर लाठी डंडो से पीटा है। जिसमें कुछ महिलाओं को गंभीर चोट भी लगी है। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में इज्जतनगर थाने में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।

परतापुर इलाके में हुआ बबाल
दरअसल, इज्जतनगर के परतापुर चौधरी के रहने वाले शकील खान के मुताबिक उनके मोहल्ले के रहने वाले नसीम, तस्लीम खान, नहीम खान और भूरा खान वोटों को लेकर लोगों से बहस कर रहे थे। वह अपने प्रत्याशी को वोट देने की बात कह हरे थे। इसी बीच उन्होंने शकील से भी एक प्रत्याशी को वोट देने के लिए कहा। मगर जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। चारो आरोपियों ने लाठी-डंडो से शकील और उसके परिवार को पीटना शुरू कर दिया। जिससकी वजह से शकील के चेहरे पर काफी चोट आई है।

शकील की मां के पैर में आई गुम चोट
उन्होंने आगे बताया कि चारों आरोपियों ने शकील की मां शेर बानो को भी पीटा। उन्होंने उनके दाहिने पैर में लाठी मार दी। जिससे उनके पैर काफी चोट आई है। उन्होंने पैर टूटने की आशंका जताई है। इतना ही नहीं शकील और अपनी मां बचाने आई उनकी बहन नूरी और रेशमा को भी दबंगों ने जमकर पीटा। उनको भी काफी चोट आई है।

जान से मारने की धमकी देते हुए हो गए फरार
रिपोर्ट के मुताबिक चारों आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। इज्जतनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: सभी 9 विधानसभाओं के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कोविड प्रोटोकॉल तार-तार, सुबह सात बजे से होगा मतदान

 

संबंधित समाचार