बरेली: बीमारी से परेशान होकर 25 वर्षीय महिला ने लगाया फंदा, मौत
बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के फरीदपुर में बीमारी से परेशान होकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। उसने कमरे में जाकर साड़ी का फंदा बनाया और कुंडे से लटक गई। परिवार वालों ने जब उसे देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाहा …
बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के फरीदपुर में बीमारी से परेशान होकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। उसने कमरे में जाकर साड़ी का फंदा बनाया और कुंडे से लटक गई। परिवार वालों ने जब उसे देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाहा तो परिजनों ने विरोध कर दिया। मगर पुलिस ने इसके बाद भी शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
सांस और खांसी की बीमारी से थी परेशान
दरअसल, मूल रुप से फतेहगंज पूर्वी के अमृता गांव की रहने वाली मोरकली उर्फ राधा की शादी फरीदपुर के जेड गांव में निर्भय के साथ करीब 2 वर्ष पहले हुई थी। निर्भय के चाचा राजवीर ने बताया कि राधा शादी से पहले ही बीमार रहा करती थी। उसे खांसी और सांस की बीमारी थी। जब से शादी होकर आई थी। तब निर्भय उसका इलाज करा रहा था। कई जगहों से उसका इलाज कराया मगर वह ठीक नहीं हो पा रही थी। बीमारी और दवाएं खा खाकर राधा परेशान होने लगी थी। जिसकी वजह से उसने शनिवार शाम को फंदा लगाकर जान दे दी।
फंदा लगाने से पहले दवा दिलाकर लाया था निर्भय
राजवीर बताते है कि शनिवार दोपहर को निर्भय राधा को फरीदपुर के सीएचसी से दवा दिलाकर भी लाया था। जब वह उसे दवा दिलाकर वापस आया तो राधा शाम को करीब सात बजे कमरे में चली गई। इसके बाद उसने साड़ी का फंदा बनाकर उससे लटकर अपनी जान दे दी। परिवार के लोगों ने देखा तो कोहराम मच गया।
एक बेटा था, उसकी भी हो गई मौत
राधा का कुछ दिनों पहले एक बेटा भी हुआ था। मगर जन्म के समय ही उसकी भी मौत हो गई। वह अपनी बीमारी और इलाज से डिप्रेशन में आ चुकी थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। उधर, महिला के मायके वालों ने भी लिखित में दिया कि वह बीमारी की वजह से डिप्रेशन में थी। बहरहाल पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
इसे भी पढ़ें-
