रायबरेली में गरजे राजनाथ सिंह, कहा- वसुधैव कुटुंबकम की भावना से काम करती है बीजेपी, सपा करती है तुष्टीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को ऊंचाहार विधान सभा के जगतपुर में एक सभा में सपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि खुद को समाजवादी कहने वाले लोग पूंजीवादी है। समाजवाद केवल भाजपा में है और भाजपा वसुधैव कुटुंबकम की भावना को आत्मसात करती है। रक्षा क्षेत्र में लगातार आत्मनिर्भर बन रहा …

रायबरेली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को ऊंचाहार विधान सभा के जगतपुर में एक सभा में सपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि खुद को समाजवादी कहने वाले लोग पूंजीवादी है। समाजवाद केवल भाजपा में है और भाजपा वसुधैव कुटुंबकम की भावना को आत्मसात करती है।

रक्षा क्षेत्र में लगातार आत्मनिर्भर बन रहा है भारत

जगतपुर के करौती गांव के मैदान में एक बड़ी सभा में रक्षा मंत्री ने राष्ट्र की शक्ति और सामर्थ की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत विभिन्न रक्षा हथियारों का खुद निर्माण कर रहा है।

उत्तर प्रदेश में बड़े आयुध कारखाने लगे है। जिससे उत्तर प्रदेश अब गोली नहीं गोला बना रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल हिन्दू मुसलमान करके तुष्टिकरण करती है, जबकि भाजपा ने हमेशा सनातन परंपरा को को अपनाया है।

हम पूरे विश्व को मानते हैं परिवार

हमारे ऋषियों ने केवल भारत ही नहीं पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हुए वसुधैव कुटुंबकम् का मंत्र दिया है। इसी परम्परा पर भाजपा चलती है। रक्षा मंत्री ने भाजपा उम्मीदवार अमर पाल मौर्य के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि योगी जी के शासन में गुंडा, माफिया आज जेल में है।

गुंडों की जमीन पर बुलडोजर चलाकर भूमि मुक्त कराई गई है। अब उस भूमि पर किसी गरीब का घर बनेगा। उन्होंने कहा कि हम आज हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुए है। भ्रष्टाचार खत्म किया गया है।

यूपी की बढ़ी शक्ति

रक्षा मंत्री ने कहा कि योगी शासन काल में यूपी समृद्ध हुआ है । 2017 में यूपी की अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ थी । इसे बढ़ाकर योगी सरकार ने 21 लाख करोड़ पहुंचा दिया है । आज यूपी देश के अन्य राज्यो के साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़ रहा है । इसलिए एक समृद्ध और संपन्न राज्य के नवनिर्माण के लिए भाजपा सरकार बनना जरूरी है।

सुरक्षा विकास के लिए आवश्यक

राजनाथ सिंह ने कहा कि आप तभी विकास कर सकतें है , जब आप सुरक्षित हो । यूपी में योगी सरकार द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान का परिणाम है कि आज यूपी के हर व्यक्ति में सुरक्षा की भावना है ।

डूबती नाव है सपा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  ने कहा आज सपा के लोग छोटे छोटे दलों के सात मिलकर चुनाव लड़ रहे है । सपा डूबती नाव है , इसलिए वह तिनके तिनके का सहारा तलाश रही है।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर: अकबरपुर झोझा गोकशी मामले में पुलिस ने दो आरोपी किए अरेस्ट

संबंधित समाचार