अयोध्या: तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में शनिवार की रात को अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग पर कार सवार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कार में मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजवारीजनों को सौंप दिया है। उधर, मृतक के …

अयोध्या। जिले में शनिवार की रात को अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग पर कार सवार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कार में मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजवारीजनों को सौंप दिया है। उधर, मृतक के गांव में कोहराम मच गया। परिवारीजन गमगीन हैं।

थाना कैंट स्थित फतेहपुर सरैया निवासी रामसनेही यादव (60) साइकिल से औद्योगिक क्षेत्र से काम कर अपने घर जा रहा था। इस दौरान हाईवे पर सलारपुर स्थित दीनबंधु ढाबे के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी एक डिवाइडर से जा भिड़ी, जिसमें कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी में चिकित्सक आशीष श्रीवास्तव ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। थाना प्रभारी कैंट अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: जिले में चल रही फुटबाल मैच प्रतियोगिता में दूसरे दिन हुए पांच रोमांचक मुकाबले

संबंधित समाचार