मुरादाबाद : बुलेट और 50 हजार के लिए पीटकर निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बुलेट बाइक और 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवहिता का उत्पीड़न किया। विरोध पर पांच महीने पूर्व आठ माह की दुधमुंही बेटी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। रिश्तेदारों से शिकायत करने पर उसे मायके में आकर पीटा। मांग पूरी किए बिना ससुराल …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बुलेट बाइक और 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवहिता का उत्पीड़न किया। विरोध पर पांच महीने पूर्व आठ माह की दुधमुंही बेटी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। रिश्तेदारों से शिकायत करने पर उसे मायके में आकर पीटा। मांग पूरी किए बिना ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर एसएसपी ने मूंढापांडे पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर कट्टई निवासी आशु रानी ने बताया कि उसका विवाह 11 अक्टूबर 2019 को हुआ था। माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। मगर, ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। वह दहेज में बुलेट बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर पति और अन्य ससुराल वालों ने मासूम बेटी के साथ पांच महीने पूर्व मारपीट करके घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने उसकी व उसकी मासूम बेटी की कोई खैर खबर नहीं ली।

तब पीड़िता ने ससुराल वालों के रिश्तेदारों व मिलने वालों से उनके इस रवैये की शिकायत की। इसकी जानकारी होने पर पति व सास-ससुर उसके मायके आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने 17 दिसंबर को एसएसपी को शिकायती पत्र दिया मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब आठ फरवरी को उसने दोबारा एसएसपी का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने मूंढापांडे पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

संबंधित समाचार