पीलीभीत: उत्तराखंड से लेकर बरेली सीमा तक पुलिस अलर्ट
पीलीभीत, मझोला,अमृत विचार। बरेली जोन के आठ जिलों और उत्तराखंड में कई सीटों पर सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर पीलीभीत में भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद सीमावर्ती इलाकों में बैरियर लगाकर चेकिंग कराई जाती रही। देर शाम उत्तराखंड की सीमा चुनाव को देखते हुए सील भी कर दी …
पीलीभीत, मझोला,अमृत विचार। बरेली जोन के आठ जिलों और उत्तराखंड में कई सीटों पर सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर पीलीभीत में भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद सीमावर्ती इलाकों में बैरियर लगाकर चेकिंग कराई जाती रही। देर शाम उत्तराखंड की सीमा चुनाव को देखते हुए सील भी कर दी गई।
बरेली जोन के आठ जनपदों में आज सोमवार को मतदान होगा। इसकी सुरक्षा को लेकर सख्त इंतजाम किए गए हैं। बरेली और शाहजहांपुर में भी मतदान होगा। वहीं, उत्तराखंड में भी वोट डाले जाएंगे। पीलीभीत की सीमाएं इन जनपदों के साथ ही उत्तराखंड से भी सटी हुई हैं। ऐसे में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
बरेली हाईवे पर शाही पुलिस चौकी, अमरिया में बहेड़ी, सितारगंज मार्ग पर भी मोबाइल बैरियर लगाए जाएंगे। उत्तराखंड से सटे मझोला में भी चेकिंग का असर दिखाई देगा। काफी संख्या में पुलिस बल चुनाव और वीआईपी ड्यूटी में गया हुआ है। इसे देखते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी पहले ही तय कर दी गई है, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो और सतर्कता कायम रहे।
बीसलपुर-बिलंसडा पुलिस शाहजहांपुर सीमा पर चेकिंग में जुटी रही। इसी के साथ मझोला की सीमा पर उत्तराखंड के खटीमा थाने की पुलिस भी बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग में लगी रही। रविवार को भी आवाजाही करने वाले वाहन सवारों को रोक पूछताछ की गई। वाहनों की तलाशी लेने के बाद रवाना किया गया। शाम छह बजे के बाद सीमा भी सील कर दी गई।
ये भी पढ़ें-
