पीलीभीत: शान्ति भंग में ईसानगर के 5065 लोग हुए पाबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खमरिया,अमृतविचार। ईसानगर पुलिस ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए शांतिभंग की आशंका में क्षेत्र के 5065 लोग निरुद्ध किए हैं। वहीं क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाले 67 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। जबकि संगीन मामलों में लिप्त 12 अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हुई है। ईसानगर निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक …

खमरिया,अमृतविचार। ईसानगर पुलिस ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए शांतिभंग की आशंका में क्षेत्र के 5065 लोग निरुद्ध किए हैं। वहीं क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाले 67 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। जबकि संगीन मामलों में लिप्त 12 अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हुई है।

ईसानगर निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में से 5065 ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया जो किसी तरीके से विधानसभा चुनाव के दौरान अराजकता फैला सकते हैं। ऐसे लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पत्रावली मजिस्ट्रेट के पास भेज कर इसकी सूचना पाबंद किए गए लोगों को दी जा रही है। जो लोग समय रहते जमानत अर्जी दाखिल नहीं करेंगे उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

इसके साथ साथ क्षेत्र के 67 लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर पत्रावली जिला प्रशासन को भेजी गई है। जो गुंडा एक्ट के दायरे में आए हैं उन पर कई तरह के मामले पहले से ही दर्ज हैं। इसके अलावा 164 लोगों पर धारा 110 जी के तहत कार्रवाई करने के साथ संगीन अपराधों में लिप्त 12 अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की गई है।

निरीक्षक ने शांति पूर्ण चुनाव करवाने को गंभीरता से लेते हुए बताया कि शांति भंग की आशंका के तहत अभी अराजक लोगों को चिन्हित करने का काम जारी है। जहां से भी ऐसे लोगों की सूचना मिलेगी वहां कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ भी अभियान जारी है। जिसके तहत ईसानगर थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से करीब 985 लीटर कच्ची शराब जब्त करके कई लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

ईसानगर पुलिस ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए शांतिभंग की आशंका में क्षेत्र के 5065 लोग निरुद्ध किए हैं। वहीं क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाले 67 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। जबकि संगीन मामलों में लिप्त 12 अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हुई है।

ईसानगर निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में से 5065 ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया जो किसी तरीके से विधानसभा चुनाव के दौरान अराजकता फैला सकते हैं। ऐसे लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पत्रावली मजिस्ट्रेट के पास भेज कर इसकी सूचना पाबंद किए गए लोगों को दी जा रही है।

जो लोग समय रहते जमानत अर्जी दाखिल नहीं करेंगे उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसके साथ साथ क्षेत्र के 67 लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर पत्रावली जिला प्रशासन को भेजी गई है। जो गुंडा एक्ट के दायरे में आए हैं उन पर कई तरह के मामले पहले से ही दर्ज हैं।

इसके अलावा 164 लोगों पर धारा 110 जी के तहत कार्रवाई करने के साथ संगीन अपराधों में लिप्त 12 अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की गई है। निरीक्षक ने शांति पूर्ण चुनाव करवाने को गंभीरता से लेते हुए बताया कि शांति भंग की आशंका के तहत अभी अराजक लोगों को चिन्हित करने का काम जारी है। जहां से भी ऐसे लोगों की सूचना मिलेगी वहां कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ भी अभियान जारी है। जिसके तहत ईसानगर थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से करीब 985 लीटर कच्ची शराब जब्त करके कई लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान-अहसन मियां

संबंधित समाचार