बरेली: सुबह 6 बजे से शहर में दाखिल नहीं हो पाएंगे बड़े वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सोमवार को जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जाना है। शहर को जोड़ने वाली सभी मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की आवाजाही के लिए खाका तैयार किया है। नगर की सड़कों पर बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। वाहनों को अलग-अलग सड़कों पर रूट डायवर्जन के जरिए …

बरेली,अमृत विचार। सोमवार को जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जाना है। शहर को जोड़ने वाली सभी मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की आवाजाही के लिए खाका तैयार किया है। नगर की सड़कों पर बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। वाहनों को अलग-अलग सड़कों पर रूट डायवर्जन के जरिए गुजारा जाएगा। रूट डायवर्जन का आदेश सोमवार सुबह 6 बजे से अग्रिम आदेश तक जारी रहेगा।

मुरादाबाद रामपुर की ओर से बदायूं, शाहजहांपुर, शहर बरेली को जाने वाले सभी वाहन जीरो प्वाइंट झुमका तिराहा से विलय धाम से इज्जतनगर स्टेशन तिराहा से होते हुए गुजारे जाएंगे। डायवर्जन का पालन कराने के लिए लिए यातायात पुलिस और थाना सीबीगंज द्वारा पुलिस बल लगाया जाएगा। वहीं, बदायूं, शाहजहांपुर, शहर बरेली से मुरादाबाद, रामपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को मिनी बाईपास से इज्जतनगर स्टेशन तिराहा से विलय धाम होते हुए गुजारा जाएगा।

जिसके लिए यातायात पुलिस के साथ थाना कैंट और थाना कोतवाली पुलिस मोर्चे पर रहेगी। शाहजहांपुर लखनऊ की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन बड़ा बाईपास होते हुए गुजारे जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक चुनाव में लगे वाहनों पर डायवर्जन लागू नहीं होगा। सेटेलाइट व पुराना बस अड्डा से चलने वाली रोडवेज बसों के लिए भी यही डायवर्जन लागू होगा। यातायात पुलिस ईवीएम मशीनें उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम परसाखेड़ा प्रथम बरेली में जमा होने के स्थान के सामने रोड पर 50 मीटर दोनों तरफ बैरियर लगाकर जीरो जोन भी बनाएंगे, जिससे गाड़ियों के मुड़ने में

थानों के प्रभारी भी संभालेंगे कमान
प्रभारी निरीक्षक थाना सीबीगंज, इज्जतनगर, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, किला अपने-अपने क्षेत्र में समस्त यातायात व्यवस्था में ड्यूटी प्रभारी रहेंगे। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में डायवर्जन के स्थानों पर पुलिस के सहयोग के लिए थाने से पुलिसकर्मियों ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करेंगे। डायवर्जन स्थलों पर नियुक्त यातायात कर्मियों के पास वायरलेस सेट रहेंगे।

पर्याप्त बैरियर भी लगाए जाएंगे। रस्सा एवं लाउडहेलर भी साथ रखेंगे। डायवर्जन स्थलों पर नियुक्त सभी यातायातकर्मी रात के समय रिफलेक्टेड जैकेट, टार्च एवं सीटी का लगातार प्रयोग करेंगे। मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा।

ये भी पढ़ें-

बरेली: पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पहले ही बरेली कॉलेज में खुलेआम हुआ जुआ, हार जीत का दांव पर ताली बजाते रहे पुलिसकर्मी

संबंधित समाचार