बरेली: मतदाताओं की सुविधा के लिए बदायूं रोड को कराया दुरुस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। डीएम की सक्रियता से बदायूं रोड को फिलहाल वोटरों के लिए दुरुस्त करा दिया गया है। इसी के साथ कई दिनों से जलमग्न और गड्डेदार सड़क पर अब गिट्टी और सीमेंट डालकर उस पर रोलर चलाकर समतल कर दिया गया है। यह मार्ग कई दिनों से पानी में डूबा था। सड़क पर गड्डे …

बरेली,अमृत विचार। डीएम की सक्रियता से बदायूं रोड को फिलहाल वोटरों के लिए दुरुस्त करा दिया गया है। इसी के साथ कई दिनों से जलमग्न और गड्डेदार सड़क पर अब गिट्टी और सीमेंट डालकर उस पर रोलर चलाकर समतल कर दिया गया है। यह मार्ग कई दिनों से पानी में डूबा था। सड़क पर गड्डे थे। इससे राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे थे।

बदायूं रोड की जलमग्न सड़क की वजह से मतदान प्रभावित हो सकता था। यहां के लोगों ने इस बात की आशंका जाहिर की थी कि सड़क नहीं सुधरती है तो बदायूं रोड के कई मोहल्लों के वोटर मतदान केन्द्र नहीं जा पाएंगे। इससे मतदान प्रभावित होगा। राहगीर व वोटरों की यह दिक्कत तो एक महीने से भी ज्यादा समय से थी, लेकिन कोई जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था।

नए जिलाधिकारी शिवा कांत द्विवेदी के सामने यह समस्या आई तो उन्होंने तत्काल इसे संज्ञान में लिया। पिछले सप्ताह मौके का मुआयना किया। कौन कौन एजेंसी इस मार्ग को बनाने में शामिल हैं। सभी को बुलाकर हर रोज रिपोर्ट लेते रहे। बीडीए इस रोड की निर्माण एजेंसी है। बीडीए के जेई और एई मौके पर जाकर रिपोर्ट लेते रहे।

डीएम को बताया गया कि नगर निगम ने नाला निर्माण में जो पाइप लाइन बिछाई है, वह गलत पड़ गई है। इससे नाले का पानी पाइप के ऊपर से और सड़क पर ओवरफ्लो हो रहा है। इस समस्या का समाधान एक माह से नहीं हो पा रहा था। डीएम के संज्ञान लेने पर शनिवार को सुबह बीडीए जेई ने मौके पर खड़े होकर नाले से पानी निकलवाया। सड़क साफ हुई तो कुछ पानी सूखा। रविवार को दोपहर से यहां सीमेंट युक्त गिट्टी डालकर सड़क को समतल कर राहगीरों के साथ साथ वोटरों के मतदान करने का रास्ता साफ किया।

ये भी  पढ़ें-

बरेली: कुतुबखाना के व्यापारी अपना अलग संगठन बनाएंगे निर्णय

संबंधित समाचार