बरेली: चुनाव को लेकर डीएम आवास पर मिले सपा नेता
बरेली,अमृत विचार। जिले में कई स्थानों पर वोटरों को मतदान पर्चियां नहीं बांटी गई हैं। यह काम बीएलओ को करना था। अब मतदान के समय वोटरों को मतदान से वंचित किया जा सकता है। चुनाव की निष्पक्षता कायम करखने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता डीएम से मिले और उनसे सुचिता बनाए रखने की बात …
बरेली,अमृत विचार। जिले में कई स्थानों पर वोटरों को मतदान पर्चियां नहीं बांटी गई हैं। यह काम बीएलओ को करना था। अब मतदान के समय वोटरों को मतदान से वंचित किया जा सकता है। चुनाव की निष्पक्षता कायम करखने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता डीएम से मिले और उनसे सुचिता बनाए रखने की बात कही है।
पार्टी मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद सपा जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी डीएम से मिले और उनके सामने अपनी बात रखी। कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की निष्पक्षता जरूरी है। कई क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा मतदान पर्चियां वितरित नहीं की गई है।
इससे मतदान करने गए वोटरों को लौटाया जा सकता है। उन्होंने मांग की मतदान पर्ची नहीं होने पर आधार कार्ड देखकर मतदान करने की अनुमति दी जाए। डीएम ने उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें-
