बरेली: सुबह से लेकर शाम तक शहर में लगा जाम
बरेली,अमृत विचार। शहर में रविवार को भी पूरे दिन जाम लगा रहा। जिसमें एक किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए एक घंटे से भी अधिक का समय लगा। 300 बेड अस्पताल से लेकर सेटेलाइट चौराहे तक वाहनों की कतार लग गई। जिसमें फंसकर वाहन सवार परेशान होते रहे। चुनाव में जाने वाले वाहनों के …
बरेली,अमृत विचार। शहर में रविवार को भी पूरे दिन जाम लगा रहा। जिसमें एक किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए एक घंटे से भी अधिक का समय लगा। 300 बेड अस्पताल से लेकर सेटेलाइट चौराहे तक वाहनों की कतार लग गई। जिसमें फंसकर वाहन सवार परेशान होते रहे। चुनाव में जाने वाले वाहनों के सड़क पर उतरने की वजह से जाम लगा। यातायात पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सेटेलाइट चौराहे से लेकर बियावान कोठी तक सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहा। वाहन सवारों को सेटेलाइट पार करने लिए घंटों जाम से जूझना पड़ा। विधानसभा चुनाव को लेकर बरेली रीजन ही नहीं बल्कि अन्य डिपो की बसें भी बरेली पहुंची हैं। यहां से वह पोलिंग पार्टियों को लेकर रवाना होने के बाद जब एक साथ हजारों वाहन सड़क पर उतरे तो जाम लग गया।
बसें सेटेलाइट वर्कशॉप के बाहर ही खड़ी कर दी गई हैं जिसकी वजह से वहां से वाहन पास होने में समस्या हो रही है। इसके अलावा शहामतगंज, रोडवेज समेत चौपुला आदि जगहों पर भी जाम की स्थिति रही। हालांकि यह जाम ज्यादा देर तक प्रभावी नहीं रहा। ट्रैफिक पुलिस की वजह से इसे जल्दी ही खोला जा सका। मगर सेटेलाइट पर शाम तक लोगों को अभी भी जाम से जूझना पड़ता रहा।
