बरेली: दिशा पाटनी के पिता सहित कई चर्चित चेहरों ने डाले वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में तमाम चर्चित चेहरों ने वोट डाले। वोट डालने के बाद वह सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी और मां पदमा ने वोट डालकर अपनी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की। इसी तरह एसपी देहात राज कुमार …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में तमाम चर्चित चेहरों ने वोट डाले। वोट डालने के बाद वह सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी और मां पदमा ने वोट डालकर अपनी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की। इसी तरह एसपी देहात राज कुमार ने भी पत्नी के साथ वोट डाला।

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, शहर से भाजपा प्रत्याशी डा. अरुण कुमार, बिथरी से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राघवेंद्र शर्मा उनकी पत्नी और बेटी के अलावा कैंट से सपा प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन, फरीदपुर से सपा प्रत्याशी विजय पाल सिंह, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सुंदरानी भी पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे और वोट डाला। राज्यपाल पुरस्कार विजेता शिक्षिका नीता जोशी ने मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए कदम उठाया। इसके साथ ही कई अन्य नेताओं, अफसरों, अधिकारियों आदि ने भी वोट डाले।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: सुबह 11 बजे तक 22.76 प्रतिशत मतदान, कई बूथों पर ईवीएम खराब

 

संबंधित समाचार