सीतापुर में भीषण हादसा: बोलेरो व कार में जोरदार भिड़ंत, दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत
महमूदाबाद/सीतापुर। कोतवाली इलाके में सिधौली मार्ग पर सोमवार की सुबह एक बोलेरो व आल्टो कार में सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आल्टो सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक की भी इस हादसे में जान चली गई। हादसा इतना वीभत्स था कि वाहनों में फंसे …
महमूदाबाद/सीतापुर। कोतवाली इलाके में सिधौली मार्ग पर सोमवार की सुबह एक बोलेरो व आल्टो कार में सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आल्टो सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक की भी इस हादसे में जान चली गई। हादसा इतना वीभत्स था कि वाहनों में फंसे लोगों को दरवाजे काटकर निकालना पड़ा। जिसके बाद चारों को सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में भेथरा मजरा माधव गांव निवासी सुरजीत यादव (24) पुत्र बाबूराम सोमवार की सुबह बोलेरो लेकर घर से निकलकर महमूदाबाद आ रहा था। तभी धन्नीपुरवा गांव के सामने महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर सिधौली की ओर जा रही अल्टो कार से आमने-सामने की टक्कर हो गयी। दुर्घटना में अल्टो कार सवार अजीत कुमार सिंह (35) पुत्र रमेश चन्द्र निवासी हमीरपुर थाना कमलापुर, इसी कार में सवार उसकी चाची सीमा सिंह (35) पत्नी देशराज सिंह व इनकी पुत्री रजनी सिंह (20) पुत्री देशराज सिंह निवासी हमीरपुर थाना कमलापुर की मौत हो गई।
अजीत सिंह चुनाव ट्रेनिंग करने गोंडा जनपद गए थे। वहां इनकी चाची सीमा सिंह व इनकी पुत्री रजनी सिंह पहले से थीं।। इन दोनों को लेकर अजीत सुबह निकले थे। दुर्घटना में बोलेरो चालक सुरजीत यादव (24) की भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों में फंसे मृतकों को गाड़ियों के दरवाजे आदि काटकर बाहर निकाला। सभी को एम्बूलेंस की मदद से सीएचसी महमूदाबाद लाया गया जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: झांसी में गरजे अखिलेश, कहा- भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड को पूरी तरह से किया निराश
