हरदोई: शराब के आदी युवक ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शराब की आदत आदमी को किस तरह से रसातल पर ले जाती है, इसका ताजा उदाहरण तब सामने आया जब एक शराब के नशे के आदी युवक ने दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा ली। युवक का शव फांसी के फंदे से पर लटका हुआ देखा गया। इसका पता चलते ही लोगों में अफरातफरी …

हरदोई। शराब की आदत आदमी को किस तरह से रसातल पर ले जाती है, इसका ताजा उदाहरण तब सामने आया जब एक शराब के नशे के आदी युवक ने दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा ली। युवक का शव फांसी के फंदे से पर लटका हुआ देखा गया। इसका पता चलते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

शव को देखते ही इलाके में मची अफरातफरी

बताते है कि बघौली थाने के बनियन खेड़ा गांव निवासी नत्धा का 32 वर्षीय पुत्र रामखेलावन खेती-किसानी का काम करता था। उसके घर वालों का कहना है कि कुछ अरसे से रामखेलावन शराब पीने का आदी हो गया था। रविवार की शाम घर के सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने ठिकाने पर जा कर सो गए। इसी बीच रामखेलावन ने कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी ज़िंदगी तमाम कर ली। इसका पता होते ही इलाके के लोगों में अफरातफरी मच गई।

इलाके में फैली सनसनी, लोग दे रहे अलग-अलग तर्क

युवक के इस कदम के बारे में पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इस बारे में वहां के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि रामखेलावन के घर वाले जो तर्क दे रहे हैं, आस-पास के लोग इससे इत्तेफाक नहीं रख रहें हैं। उनका कहना है कि ज़रूर कोई ऐसी बात हुई होगी, जिसके चलते युवक ने इस तरह ज़िंदगी गंवाने का फैसला कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: कोच संजय बांगड़ बोले-डु प्लेसी के आने से बल्लेबाजी मजबूत होगी, कहा- नेतृत्व कौशल से टीम को होगा फायदा

संबंधित समाचार