रायबरेली: कोरोना कम होते ही खुले स्कूल, बच्चों में दिखी खुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पिछले काफी समय से बंद स्कूल सोमवार से खुल गए। स्कूल खुलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई पड़ी। मालूम हो कि अभी तक प्रदेश में आठ तक विद्यालय बंद चल रहे थे। सोमवार से सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार से पढ़ाई शुरू हो …

रायबरेली। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पिछले काफी समय से बंद स्कूल सोमवार से खुल गए। स्कूल खुलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई पड़ी। मालूम हो कि अभी तक प्रदेश में आठ तक विद्यालय बंद चल रहे थे। सोमवार से सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार से पढ़ाई शुरू हो गई। वहीं कक्षा नौ से उच्च शिक्षा की पढ़ाई पहले से ही प्रारंभ हो चुकी है।

मालूम हो कि जिले में नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालय शीतकालीन अवकाश के बाद कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण बंद कर दिए गए थे। संक्रमण का प्रभाव कम हुआ तो अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कक्षा नौ से उच्च शिक्षा तक के विद्यालय खोलने के आदेश पहले ही दे दिए थे। सभी विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कराया गया। इस दौरान आनलाइन कक्षाएं भी जारी रही।

निजी विद्यालय के संचालक खुश

सरकार की ओर से विद्यालय खोले जाने पर निजी स्कूल संचालकों ने खुशी जताई है। प्रबंधक सूरज शुक्ला ने कहा कि छोटे बच्चों को आन लाइन पढ़ाई में काफी दिक्कत आती है। विद्यालय आने पर सर्वांगीण विकास संभव है। अभिभावक रत्नेश गुप्ता, अजय सिंह, विवेक मिश्रा, मुकेश यादव ने कहा कि घर में रहकर बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें:-उप्र और मणिपुर के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में ‘जी23’ के नेताओं को जगह नहीं

संबंधित समाचार