अयोध्या: नए साल में पहली बार बच्चों से गुलजार हुए स्कूलों के आंगन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नए साल में पहली बार करीब डेढ़ माह बाद सोमवार को स्कूलों के आंगन बच्चों से गुलजार हो गए। लम्बी छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों का पहला दिन मस्ती भरा रहा। कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी और निजी स्कूलों में पहले दिन कोविड गाईड लाईन के तहत बच्चों को प्रवेश दिया …

अयोध्या। नए साल में पहली बार करीब डेढ़ माह बाद सोमवार को स्कूलों के आंगन बच्चों से गुलजार हो गए। लम्बी छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों का पहला दिन मस्ती भरा रहा। कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी और निजी स्कूलों में पहले दिन कोविड गाईड लाईन के तहत बच्चों को प्रवेश दिया गया और पढ़ाई हुई। जिले के 1790 प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों कुल 2 लाख 39 हजार छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसके सापेक्ष पहले दिन सोमवार को 50 प्रतिशत उपस्थिति रही। इसकी पुष्टि बीएसए संतोष देव पांडेय ने की है।

शहरी क्षेत्र में कक्षा एक से आठ तक के सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के खुलने पर सोमवार सुबह सड़कों पर चहकते हुए बच्चे स्कूल जाते हुए दिखे। निजी स्कूलों में भी बच्चों को प्रवेश से पहले थर्मल चेकिंग और कोविड प्रोटोकॉल के बाद ही प्रवेश दिया गया। अभिभावकों को मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर नहीं जाने दिया गया। क्लास रुम में भी छोटे बच्चों को दूर दूर बैठाकर पढ़ाई कराई गई। इसी तरह जिले के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में भी पठन पाठन शुरू कर दिया गया है। हालांकि पहले दिन बेसिक शिक्षा विभाग की सूचना के अनुसार पचास प्रतिशत ही उपस्थिति रही।

सरकारी स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने का दावा तो किया गया था लेकिन निगरानी की व्यवस्था विधानसभा चुनाव के चलते फेल रही। बेसिक शिक्षा अधिकारी से लेकर खंड शिक्षा अधिकारी तक चुनाव में ड्यूटी के कारण स्कूलों का दौरा नहीं कर सके। बताया जाता है कि अधिकतर प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे ड्रेस के बजाए घरेलू कपड़ों में ही स्कूल पहुंचे।

बताया जाता है कि अभिभावकों द्वारा ड्रेस की खरीदारी न करने के कारण बच्चे बिना ड्रेस के पहुंचे। जबकि अभिभावकों का कहना था कि इतने कम पैसे में ड्रेस की खरीद मुश्किल हो रही है। जबकि इसकी निगरानी की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक पर थी। बीएसए ने बताया कि ड्रेस मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। सुनिश्चित किया जाएगा बच्चे ड्रेस में ही आएं।

स्कूल खुले तो लगने लगा जाम भी : सोमवार को छोटे बच्चों के स्कूल खुले तो शहर में रौनक के साथ जाम का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार दोपहर स्कूलों में छुट्टी होने के बाद नियावां, रिकाबगंज, सिविल लाइन, चौक और फतेहगंज इलाके में खासा जाम लगा रहा। नियावां पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा जिससे बच्चे भी परेशान दिखाई दिए। आटो रिक्शा और अभिभावकों द्वारा बच्चों को स्कूल से लेकर लौटने में काफी परेशानी हुई।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी: नहर किनारे मिला युवक का शव, हत्या के आरोपी दो अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित समाचार