मथुरा में ठंडी पड़ी कोरोना की तीसरी लहर, स्कूल खुलने से खुश हुए नौनिहाल
मथुरा। कोरोना की तीसरी लहर ठंडी पड़ने से प्रशासन ने शनिवार को नई गाइडलाइन जारी की है। इसी को देखते हुए सोमवार को स्कूल खुल गए। जिसके बाद स्कूल जाने पर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखी गई। बच्चों के चेहरे पर खुशी के भाव देखे गए। शासन के आदेश के बाद पूरी क्षमता के …
मथुरा। कोरोना की तीसरी लहर ठंडी पड़ने से प्रशासन ने शनिवार को नई गाइडलाइन जारी की है। इसी को देखते हुए सोमवार को स्कूल खुल गए। जिसके बाद स्कूल जाने पर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखी गई। बच्चों के चेहरे पर खुशी के भाव देखे गए। शासन के आदेश के बाद पूरी क्षमता के साथ स्कूल खुल गए। इस बीच स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों ने ताली बजाकर बच्चों का स्वागत किया। इसके साथ ही स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का भी पालन किया गया। बच्चों का न सिर्फ मास्क चेक किया गया बल्कि स्कूल पहुंचने पर सेनेटाइजेशन भी कराया गया। वहीं बच्चों का तापमान भी मापा गया।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: पार्टी विशेष का गमछा बांधकर राशन बांटने पर कोटेदार के खिलाफ दर्ज हुआ केस
