बरेली में भीषण हादसा: बहन की डोली उठाने की थी तैयारी, मगर खुद की उठ गई अर्थी, बहन और बेटी गंभीर
बरेली, अमृत विचार। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को दूसरे चरण का मतदान जारी है। एक तरफ जहां लोग मतदान में व्यस्त थे तो वहीं दूसरी ओर, एक पिता अपने बेटी की जिंदगी बचाने और बेटे की अर्थी उठाने के लिए जूझ रहा था। सोमवार को बीसलपुर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में …
बरेली, अमृत विचार। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को दूसरे चरण का मतदान जारी है। एक तरफ जहां लोग मतदान में व्यस्त थे तो वहीं दूसरी ओर, एक पिता अपने बेटी की जिंदगी बचाने और बेटे की अर्थी उठाने के लिए जूझ रहा था। सोमवार को बीसलपुर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में उसने अपने बेटे को खो दिया। मगर बेटी और पोती अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। दोनों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
बहन के रिश्ते के लिए दिखाने का था प्रोग्राम
दरअसल, फरीदपुर के संदलपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय दिनेश अपने पिता किशन लाल, बहन तारा और छोटी बेटी शिखा के साथ अपनी बहन को शादी के लिए दिखाने के लिए ले जा रहे थे। बहन को दिखाने का कार्यक्रम बीसलपुर रोड पर स्थिति कैलाश मंदिर में था। परिजनों के मुताबिक एक बाइक पर दिनेश और उसकी बहन तारा और दिनेश की छोटी बेटी शिखा जा रह थे और पीछे से दूसरी बाइक पर दिनेश के पिता किशन लाल और दिनेश का बेटा आ रहा था।
अहरोला पेट्रोल पंप के पास हो गया हादसा
परिजनों के मुताबिक जब दिनेश
अपनी बाइक से बरेली बीसलपुर रोड पर पहुंचा तो अहरोला पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से दिनेश की बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। मगर बहन और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिता पीछे से आए तो देखा
दिनेश के पिता किशन लाल जब पीछे से अपनी बाइक लेकर पहुंचे तो उन्होंने सड़क पर एक हादसा देखा। पास जाकर देखा तो वह दिनेश और उसकी बेटी ही थी। इस पर दिनेश की चीख निकल गई। पहले तो दिनेश को वह उठाने की कोशिश करते रहे। मगर वह नहीं उठा। इसके बाद पुलिस को फोन किया और आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तारा और दिनेश की बेटी को तो भर्ती कर लिया। मगर दिनेश के लिए मृत घोषित कर दिया। दिनेश के मृत होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़े-
बदायूं: कड़ी सुरक्षा के बीच भी वोटर ले गए अपना सबूत, पुलिस प्रशासन की सुरक्षा पर सवालियां निशान!
