लखनऊ: एमसी सक्सेना कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज पर हुई बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग ने रद्द किया लाइसेंस
लखनऊ। राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में बने एमसी सक्सेना हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। अस्पताल से कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था लेकिन अस्पताल ने स्वास्थ्य विभाग को कोई उचित जवाब नहीं दिया था जिसके एवज में स्पष्टीकरण ना मिलने …
लखनऊ। राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में बने एमसी सक्सेना हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। अस्पताल से कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था लेकिन अस्पताल ने स्वास्थ्य विभाग को कोई उचित जवाब नहीं दिया था जिसके एवज में स्पष्टीकरण ना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने लाइसेंस निरस्तीकरण की ये कार्रवाई की है। इस मामले की जानकारी लखनऊ के सीएमओ मनोज कुमार ने दी है।
बता दें कि 9 फरवरी को 100 मजदूरों को वीगो और इंजेक्शन लगाने के मामले में इस अस्पताल पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा था। यहां पर कई मजदूरों को बंधक बनाकर फर्जी मरीजों के रूप में रखा गया था। डॉक्टरों की टीम ने सभी मजदूरों की जांच के बाद उन्हें स्वस्थ पाया है।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: अंगुली में स्याही का निशान लगाए बगैर बुजुर्ग मतदाता से डलवाया वोट, उठे सवाल
