बरेली: मीरगंज में सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। मीरगंज विधानसभा में सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतदाता वोट डालने के बाद चुप्पी साध गया है तो वहीं कई जगह चर्चा चल रही थी कि सपा और भाजपा के बीच जबर्दस्त मुकाबला चल रहा है। तो वहीं मुकाबले में बसपा के प्रत्याशी भी लगे रहे। मीरगंज विधानसभा …

बरेली,अमृत विचार। मीरगंज विधानसभा में सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतदाता वोट डालने के बाद चुप्पी साध गया है तो वहीं कई जगह चर्चा चल रही थी कि सपा और भाजपा के बीच जबर्दस्त मुकाबला चल रहा है। तो वहीं मुकाबले में बसपा के प्रत्याशी भी लगे रहे।

मीरगंज विधानसभा में 2022 के चुनाव के तहत भाजपा ने मौजूदा विधायक डा. डीसी वर्मा को टिकट देकर मैदान में उतारा है। तो वहीं समाजवादी पार्टी से बसपा के पूर्व विधायक रहे सुल्तान बेग पर दांव लगाया गया है। इसी तरह मीरगंज विधानसभा से कांग्रेस ने इलियास अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

तो बसपा से कुंवर भानु प्रताप से मैदान में है। सोमवार की सुबह शुरू हुई वोटिंग के दौरान ही मतदान करने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। मीरगंज विधानसभा के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने घरों से वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंची। यहां भी वोटों का जमकर ध्रुवीकरण देखने को मिला। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं लेकिन कहीं पर सपा तो कहीं पर भाजपा मजबूत होती नजर आयी। इस विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा में ही कड़ी टक्कर नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: भोजीपुरा के दो गांवों के लोगों ने किया मतदान बहिष्कार, मान-मनौवल के बाद हुए राजी

संबंधित समाचार