बरेली: कहीं बूथ खाली तो कहीं मतदाताओं की लंबी कतारें
बरेली,अमृत विचार। मतदान के दौरान किसी केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं तो कहीं काफी कम संख्या में मतदाता पहुंचे। दोपहर तक क्षेत्रों में कहीं मतदाता लगातार पहुंचते रहे तो कहीं इक्का-दुक्का नजर आए। बारादरी के मेला ग्राउंड में सुबह से ही काफी संख्या में मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया …
बरेली,अमृत विचार। मतदान के दौरान किसी केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं तो कहीं काफी कम संख्या में मतदाता पहुंचे। दोपहर तक क्षेत्रों में कहीं मतदाता लगातार पहुंचते रहे तो कहीं इक्का-दुक्का नजर आए। बारादरी के मेला ग्राउंड में सुबह से ही काफी संख्या में मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। गंगापुर मोहल्ले में बने बूथ पर मतदान के लिए लोगों की लंबी कतारें सड़क तक लगी रहीं।
मॉडल टाउन क्षेत्र में रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज में बूथ पर सुबह 9 बजे के बाद मतदान के लिए लोग लगातार पहुंचते रहे। बरेली कॉलेज में बने सभी बूथों पर सुबह से ही मतदान के लिए लोग पहुंचते स लंबी कतारें लगी रही । कोहाड़ापीर क्षेत्र में बूथों की स्थिति भी अच्छी रही। भारी पुलिस बल के बीच लोग सुबह से ही मतदान के लिए पहुंचते दिखे।
प्रेमनगर के भीम द्वार व अन्य मोहल्लों में बने बूथों 10 बजे के बाद मतदान के लिए उमड़ने लगे,जबकि इससे पहले यहां के बूथों पर इक्का – दूक्का लोग ही पहुंचते रहे। बरेली कॉलेज में बने बूथों पर सबसे ज्यादा तादात में पहुंचे मतदाताओं में उत्साह नजर आया। इस दौरान बूथों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी पहुंचे।
गंदगी, कीचड़ और बदबू से जूझते रहे लोग
बारादरी के मेला ग्राउंउ में बने बूथ के पास बने शौचालय की गंदगी रास्ते पर बहने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य द्वार से बूथ तक जाने के लिए लोगों को ग्राउंड में बहता शौचालय का गंदा पानी और कीचड़ पार करने के लिए परेशान होना पड़ा। इस दौरान बूथ पर सुरक्षा ड्यूटी में लगे कर्मियों को लगातार इस परेशानी का सामना करना पड़ा ।
