उन्नाव में दिखा रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में युवती समेत दो ने गंवाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसों में युवती समेत दो की मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना में मोपेड सवार पानी की टंकी के आपरेटर को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। तेज रफ्तार ने …

उन्नाव। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसों में युवती समेत दो की मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना में मोपेड सवार पानी की टंकी के आपरेटर को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

तेज रफ्तार ने पीछे से मारी बाइक सवारों को टक्कर

वहीं दूसरी घटना अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर के पास घटी जहां बाइक सवार युवक-युवती को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे युवती की घटनास्थल पर मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घटनाओं के मृतकों के परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पानी की टंकी पर आपरेटर के रूप में काम करते थे अनुराग

पहली घटना कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के डाढ़ापुर गांव के रहने वाले 38 वर्षीय अनुराग कटियार सोहरामऊ थाना क्षेत्र के कस्बे में पानी की टंकी में आपरेटर के पद पर नौकरी करता था। ड्यूटी करने के बाद सोमवार दोपहर वह मोपेड से अपने गांव जा रहा था।

अभी वह सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित एआरटीओ आफिस के सामने पहुंचा ही था। इसी दरम्यान अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। संतुलन बिगडऩे से वह सड़क पर गिर गया।

हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्यूशन पढ़ने गई थी श्रेया कश्यप

वहीं दूसरी घटना में अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर के पास सोमवार शाम लगभग चार बजे लखनऊ से उन्नाव की ओर आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक युवती को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें सदर कोतवाली क्षेत्र के पिताम्बर नगर भाग 1 रहने वाली श्रेया कश्यप की सड़क पर ही मौत हो गई वही बाइक चला रहा है।

युवक कुलदीप सिंह पुत्र राम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

वही घायल युवक कुलदीप को उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। चैकी इंचार्ज ने युवती के परिजनों से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। जिसपर परिजनों का कहना है कि बेटी लखनऊ कोचिंग पढ़ने जाती थी और उसका बस से आना जाना था। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो यूपी नवाबगंज स्थित एक पक्षी विहार में बस से उतरी थी और युवक के साथ उन्नाव की ओर बाइक से जा रही थी। थोड़ी दूर आगे पर एक हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें:  पीलीभीत: मतदान को लेकर तीन दिन बंद रहेगा पीटीआर का पर्यटन

संबंधित समाचार