यूपी चुनाव 2022: रायबरेली में कांग्रेस व बसपा पर बरसे अखिलेश, कहा- इनके चक्कर में मत आना
लखनऊ। यूपी में दो चरणों के चुनाव के बाद अब तीसरे फेज के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सभी राजनीतिक दल जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने आज रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे …
लखनऊ। यूपी में दो चरणों के चुनाव के बाद अब तीसरे फेज के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सभी राजनीतिक दल जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने आज रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश ने भाजपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
बसपा पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि BSP के लोग बाबा साहब के रास्ते से भटक गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस-बसपा की सरकार बननी नहीं है इनके चक्कर में मत पड़ना। रायबरेली में इस बार किसी भी अन्य दल का खाता नहीं खुलेगा। साइकिल सबसे आगे चल रही है।
यह भी पढ़ें:-Rani Chatterjee Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने लुक से सोशल मीडिया पर ढ़ाया कहर
