यूपी चुनाव: औरैया में गरजे अमित शाह, सपा-बसपा व कांग्रेस पर बोला हमला, जनता से की यह अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया। यूपी चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मंगलवार को औरैया जिले के दिबियापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दल सपा-बसपा व कांग्रेस पर जमकर हमला किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘होली 18 मार्च को है और चुनाव का परिणाम 10 मार्च को आएगा। भाजपा की योगी …

औरैया। यूपी चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मंगलवार को औरैया जिले के दिबियापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दल सपा-बसपा व कांग्रेस पर जमकर हमला किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘होली 18 मार्च को है और चुनाव का परिणाम 10 मार्च को आएगा। भाजपा की योगी सरकार को फिर से 10 मार्च को सत्ता में लाओ और 18 मार्च को मुफ्त गैस सिलेंडर आपके घर पहुंचेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगले 5 साल तक किसी भी किसान को नहीं बिजली बिल देना होगा।’

कांग्रेस पर बोला हमला

इसके साथ अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ’70 साल तक कांग्रेस ने देश में शासन किया लेकिन गरीब के घर में शौचालय तक नहीं था। आपने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया, तो प्रदेश के 2.61 करोड़ लोगों के घर में शौचालय बनाने का काम किया गया।

सपा-बसपा पर भी चलाई तीर

सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश में 15 साल तक सरकार चलाई, किसी गरीब के घर में गैस कनेक्शन नहीं पहुंचा। जब जनता ने भाजपा सरकार बनाई मोदी जी ने यूपी की 1.67 लाख माताओं-बहनों को गैस कनेक्शन देने का काम किया। हमने तय किया है कि होली और दीपावली में एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का काम करेंगे।’

यह भी पढ़ें:-कोरोना वैक्सीन लगवाने के बजाय खिताबों का त्याग करने को तैयार हैं नोवाक जोकोविच

संबंधित समाचार