सिंगापुर में कोविड-19 महामारी के बीच शुरू हुआ तीन दिवसीय ‘एयरशो’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंगापुर। सिंगापुर में कोविड-19 महामारी के बीच द्विवार्षिक ‘एयरशो’ मंगलवार से शुरू हो गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में आम लोगों को शरीक होने की अनुमति नहीं है और लगभग 600 प्रदर्शक अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। "Like a Diamond in the Sky" Some highlights from the enthralling display today by …

सिंगापुर। सिंगापुर में कोविड-19 महामारी के बीच द्विवार्षिक ‘एयरशो’ मंगलवार से शुरू हो गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में आम लोगों को शरीक होने की अनुमति नहीं है और लगभग 600 प्रदर्शक अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

इससे पहले फरवरी 2020 में हुए एयरशो में लगभग 930 प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को कोविड-19 पाबंदियों का सख्ती से पालन करने के लिये कहा गया है। एयरशो की शुरुआत साल 2008 में हुई थी।

Image

विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड महामारी के कारण उत्पन्न मंदी से वैमानिकी बाजार उबर रहा है, रक्षा व्यय बढ़ रहा है और कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन की लहर के बावजूद वाणिज्यिक वैमानिकी में तेजी आ रही है।

संबंधित समाचार