अयोध्या: मतदाता जागरुकता के लिए निकाला मशाल जुलूस
अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने मतदाता जागरुकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से गुब्बारे उड़ाकर व हरी झंडी दिखाकर मशाल जुलूस को जनपद भ्रमण के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि मशाल जुलूस का मुख्य उद्देश्य जनपद के मतदाताओं को 27 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए …
अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने मतदाता जागरुकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से गुब्बारे उड़ाकर व हरी झंडी दिखाकर मशाल जुलूस को जनपद भ्रमण के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि मशाल जुलूस का मुख्य उद्देश्य जनपद के मतदाताओं को 27 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस कटिबद्ध है। मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने में प्रयासरत है। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने बताया कि मशाल जुलूस कलेक्ट्रेटपरिसर से प्रारम्भ होकर सर्किट हाउस/रोडवेज, नगर निगम सिविल लाइन, रिकाबगंज चौराहा, हठ्ठी महारानी मंदिर से चौक घंटाघर पर समाप्त हुई। अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: खेत की रखवाली करने गए युवक पर सांड़ का हमला, घायल
