आईटी क्षेत्र में नौकरी छोड़ने की दर अपने चरम को छू चुकी है: नैसकॉम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। आईटी उद्योग के निकाय नैसकॉम ने मंगलवार को कहा कि देश के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में नौकरी छोड़ने की दर संभवत: अपने चरम को छू चुकी है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) के उपाध्यक्ष कृष्णन रामानुजम ने कहा कि अगर दिसंबर तिमाही में शीर्ष 10 आईटी कंपनियों के आंकड़ों पर …

मुंबई। आईटी उद्योग के निकाय नैसकॉम ने मंगलवार को कहा कि देश के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में नौकरी छोड़ने की दर संभवत: अपने चरम को छू चुकी है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) के उपाध्यक्ष कृष्णन रामानुजम ने कहा कि अगर दिसंबर तिमाही में शीर्ष 10 आईटी कंपनियों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो ऐसा लगता है कि नौकरी छोड़ने वालों की संख्या में यदि कमी नहीं है, तो भी यह स्थिर है।

आईटी कंपनी टीसीएस में व्यापार और प्रौद्योगिकी सेवाओं के प्रमुख रामानुजम ने नैसकॉम की रणनीतिक समीक्षा संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि उम्मीद है कि आईटी क्षेत्र में हम इस समस्या के चरम को छू चुके हैं और आगे स्थिति बेहतर होगी।” नैसकॉम के अनुसार हाल की तिमाहियों में दुनियाभर की कंपनियों से डिजिटलीकरण की मांग बढ़ने से कई कंपनियों ने 20 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की सूचना दी है।

ये भी पढ़े-

संजय राउत बोले- क्या ईडी गुजरात में ‘सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी’ की भी जांच करेगी

संबंधित समाचार