बहराइच: भाकियू ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
बहराइच। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत की ओर से मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय हुजूरपुर में किसान पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की समस्या से संबंधित सात सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। हुजूरपुर विकास खंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को क्षेत्र के किसान एकत्रित हुए। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से आयोजित पंचायत …
बहराइच। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत की ओर से मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय हुजूरपुर में किसान पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की समस्या से संबंधित सात सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
हुजूरपुर विकास खंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को क्षेत्र के किसान एकत्रित हुए। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से आयोजित पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण कुमार पाठक ने किया। मुख्य अतिथि सदर तहसील अध्यक्ष राम गोपाल प्रजापति रहे।
पंचायत में किसानों ने विकास खंड के सभी ग्राम पंचायत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण और अनियमितता की जांच करने, सभी ग्राम में ग्राम चक मार्ग और खलिहान की जमीन से कब्जा हटवाने, छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने की मांग की।
किसानों ने विकास खंड के गुदुवापुर ग्राम में बने नाले पर पुलिया निर्माण कराने, सभी गांव में खुली बैठक का आयोजन करने समेत सात सूत्रीय मांग पर अमल किए जाने की मांग की। पंचायत के बाद सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस दौरान बृजेश पाठक, प्रमोद निषाद, जगतराम वर्मा, मुन्नालाल पुजारी, सिपाही लाल, फूलमती, ऊषा देवी, राजकुमार यादव, तिलका देवी के अलावा अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: अमीनाबाद में बसता है लखनऊ वासियों का दिल, यहां शॉपिंग का असली मजा
